
साल 2024 खत्म होने को है और इस साल लोगों ने खुद को फिट करने की काफी ज्यादा कोशिश की। सबसे खास बात कि सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसी एक्सरसाइज को सर्च किया, जिसे करने के लिए किसी एक्विपमेंट की जरूरत ना पड़े और आसानी से वजन कम कर खुद को फिट रखा जा सके। फिट रहने और वेट लॉस के चैलेंज को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने इन एक्सरसाइज को किया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने सर्च की ये एक्सरसाइज
सोशल मीडिया पर फिजिकल एक्टिव रहने के लिए खूब सर्च किया गया। सबसे ज्यादा लोगों ने इन एक्सरसाइज को सर्च किया और रूटीन में शामिल भी किया।
10 हजार स्टेप्स
इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा 10 हजार स्टेप्स चलना। फिट रहने और खुद को स्लिम करने के लिए लोगों ने दस हजार स्टेप्स फॉलो करने की सबसे ज्यादा कोशिश की। हालांकि इस ट्रेंड के भी कई सारे डॉक्टर्स और फिटनेस एक्सपर्ट के व्यू भी देखने को मिले। जब उन्होंने लोगों को अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दस हजार से कम स्टेप्स काउंट फॉलो करने की नसीहत दी।
प्लैंक चैलेंज
प्लैंक एक्सरसाइज वेट लॉस और खासतौर पर बेली फैट घटाने में तेजी से मदद करती है। सोशल मीडिया पर प्लैंक एक्सरसाइज भी खूब ट्रेंड में रही। लोगों ने 20 सेकेंट से स्टार्ट करते हुए प्लैंक चैलेंज को 5 मिनट तक करने की कोशिश की।
स्क्वाट चैलेंज
बॉडी को टोन करने और फिट रहने के लिए सोशल मीडिया पर स्क्वाट चैलेंज भी शुरू हुआ। ये लोअर बॉडी को टोन करने और मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने की बढ़िया एक्सरसाइज है। जिसे काफी सारे लोगों ने पूरा करने की कोशिश की।
वॉल पिलाटेज
दीवार के सहारे खड़े होकर बेली फैट घटाने के लेकर कमर कम करने की एक्सरसाइज जमकर वायरल हुई। वॉल पिलाटेज को लोगों ने खूब पसंद किया।
हाई इंटेसिटी इंटरवल एक्सरसाइज
महिलाओं को 40 के बाद अपनी मसल्स मजबूत बनाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ फिट रहने के लिए हाई इंटेसिटी इंटरवल एक्सरसाइज की सलाह मिली। सप्ताह में तीन से पांच बार ये एक्सरसाइज बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए लोगों ने पसंद किया।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan
