
Faridabad News: वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एन आईटी 86 से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव अनशनकारी बाबा रामकेवल और समाजसेवी सतीश चोपड़ा और अन्य समाजसेवियों के साथ कड़कती ठण्ड में रात भर धरने पर अस्पताल के गेट पर बैठे रहे।पिछले कई हफ्ते से रेफ़रमुक्त फरीदाबाद की मांग को लेकर धरना चल रहा है और नगर निगम ने टैंट उखाड़ कर जब्त कर लिया था और धरने पर न बैठने की धमकी दी थी जो खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती ठंड में भी धरना जारी रहा और इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि हम लोग डरने वाले नही है और धरना निरंतर चलता रहेगा, आये दिन सही समय पर इलाज न होने के कारण गरीब मजदूरों की जान चली जाती है और जो भी बीके सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जाता है दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है जिस कारण रास्ते मे ही मरीज दम तोड़ देता है ।
फरीदाबाद पुरे हरियणा को टैक्स देता है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि फरीदाबाद में रह रहे वासी प्रवासी के इलाज की ब्यवस्था सरकारी अस्पताल में कराई जाए ।और आम जनता प्राइवेट अस्पताल में लूटने से बचे।इस मौके पर अनशनकारी बाबा रामकेवल और वरिष्ठ समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने कहा कि अटलबिहारी मेडिकल कॉलेज में करोड़ो रूपये तनख्वाह बाटी जा रही है लेकिन इलाज के नाम पर ब्यवस्था जीरो है और यही हाल बीके सरकारी अस्पताल का है ।अब जनता इसे बूचड़खाना के नाम से जानने लगी है।इस मौके पर वासी प्रवासी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कोली,संजय सहित अन्य समाजसेवियों ने कहा कि जब तक रेफ़रमुक्त फ़रीदाबाद की मांग नही मानी जायेगी तब तक धरना चलता रहेगा।
