
सर्दियों के मौसम में रूम हीटर का इस्तेमाल हर घर में आम बात है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग घंटों रूम हीटर चलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है? हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि रूम हीटर का लंबे समय तक इस्तेमाल न केवल दिमाग के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि यह शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बुरा असर डालता है. रूम हीटर चलाने से कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है. ऑक्सीजन की कमी के कारण दिमाग को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी दिमाग की काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है, जिससे याददाश्त कमजोर होने और निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
