Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हिंदू रीति-रीवाजों से रचाई शादी, हरियाणा के अमित नरवार को फ्रांस की सिसेल मैरेली से हुआ प्यार

हिंदू रीति-रीवाजों से रचाई शादी, हरियाणा के अमित नरवार को फ्रांस की सिसेल मैरेली से हुआ प्यार

faridabadnews24By faridabadnews24December 15, 2024No Comments3 Mins Read
Married according to Hindu customs, Haryana's Amit Narwar fell in love with France's Sissel Marelli
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पलवल के गांव कलुआका निवासी योगा टीचर अमित नरवार (Amit Narwar) फ्रांस (France) से विदेशी बहु लाया है। अमित और सीसेल मैरिली (Sissel Marilly) की 12 दिसंबर को 2024 को पलवल के विष्णु गार्डन में हिन्दू रीति रिवाज से हुई। विदेशी बहु को देखने के लिए गांव की महिलाएं उनके घर पहुंच रही हैं। अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ विदेशी बहु ने हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाकर सबका मन मोह लिया।

ऋषिकेश में हुई थी मुलाकात 

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय अमित नरवार की दोस्ती फ़्रांस की रहने वाली सीसेल मैरिली से उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई। अमित कोरोना काल से पहले सन् 2019 में ऋषिकेश में योगा टीचर की जॉब करता था और सीसेल मैरिली ऋषिकेश में योगा सीखने के लिए 2 महीने का कोर्स करने के लिए आई थी फिर दोनों के बीच प्यार भी हो गया। सीसेल मारिली अपने कोर्स के बाद वापिस फ्रांस चली गई, कुछ दिनों तक दोनों के बीच वीडिओ कॉल पर बात होती रही। अमित के परिवार वाले उसकी शादी किसी और लड़की से करना चाह रहे थे तो अमित ने अपने प्यार की कहानी अपने परिवार वालों को बता दी, लेकिन शादी के लिए सहमति नहीं बन पाने के बाद अमित नवंबर 2021 को अपना घर और नौकरी छोड़कर फ्रांस चला गया और सीसेल ने आर्ट में मास्टर्स की थी तो उनकी फ्रांस में गवरर्मेंट नौकरी लग गई। दोनों  लिव इन रिलेसन में रहने लगे।

दोनों फ्रांस में ही रहेंगे

अमित नरवार नें बताया कि वह योगा टीचर है। 2019 में वह सीसेल योगा क्लास लेने के लिए ऋषिकेश आई तो पहली ही नजर में उन्हें  प्यार हो गया। योगा क्लास खत्म होते ही वह अपने देश फ़्रांस लौट गई थी। कोरोना की वजह से वो एक दूसरे से मिल नहीं सकते थे। फोन व वीडिओ कॉल के जरिए घंटों-घंटों बातें करते थे। उसके बाद वो 2022 से 2024 तक फ्रांस में  साथ रहे। सीसेल की पिता की कैंसर से मौत हो चुकी थी। परिवार में उनका भाई और मां , फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया और अपने माता- पिता से शादी की बात की तो उनका परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। फिर उन्होंने भारत आकर अपने परिवार के साथ 12 दिसम्बर 2024 को सीसेल मैरिली शादी कर ली। पूरा परिवार और गांव के लोग इस शादी से खुश हैं और सीसेल की सरकारी नौकरी होने की वजह से वो फ़्रांस में ही रहना चाहते हैं और यहां परिवार के पास भी आते रहेंगे। वहीं अमित की पत्नी सीसेल मैरिली ने बताया कि 2019 में वह भारत के ऋषिकेश में योगा सीखने के लिए तभी पहली ही नजर में अमित से उन्हें प्यार हो गया वो शादी करने के लिए भारत आई हैं, यहाँ उन्हें खूब प्यार मिला।

हर कोई कर रहा शादी की चर्चा 

वहीं अमित नरवार के माता पिता ने भी बताया कि उन्होंने अमित की शादी  के लिए पहले कोई और लड़की देखी थी, लेकिन बेटे के प्यार और खुशियों के आगे उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने शादी में अपने पुत्र और पुत्र वधू को आशीर्वाद दिया है वो जहा चाहे वहां रह सकते हैं। विदेश में रहने से भी उन्हें कोई परहेज नहीं है। इस शादी को लेकर गाँव में खुशी का माहौल है, हर कोई इस शादी की चर्चा कर रहा है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Haryana's Amit Narwar fell in love with France's Sissel Marelli Married according to Hindu customs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.