
मिथलेश मिश्रा, फ़रीदाबाद न्यूज़24 : साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 70 से भी ज्यादा लोगों की नेत्र जांच की गई एवं निशुल्क दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए । चार लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनका ऑपरेशन कल संस्था द्वारा निशुल्क कराया दिया गया है संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 10 वर्षों से मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन करा रही है संस्था द्वारा गड्ढा कॉलोनी के सांई मंदिर में निशुल्क एलोपैथिक की डिस्पेंसरी चलाई जाती है एवं महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित किए जाते हैं कैंप आयोजन में प्रधान जतिन गर्ग , देवेंद्र गर्ग, ब्रह्मानंद शर्मा , ऋषभ जैन एवं पंडित विनय शास्त्री का विशेष योगदान रहा ।
