Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है शहर के लोग : सुमित गौड़

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है शहर के लोग : सुमित गौड़

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2024No Comments3 Mins Read
City people are deprived of health facilities in government hospitals: Sumit Gaur
City people are deprived of health facilities in government hospitals: Sumit Gaur

मिथलेश मिश्रा, फ़रीदाबाद न्यूज़24 : रेफर मुक्त फरीदाबाद को लेकर समाजसेवी सतीश चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल अन्य समाजसेवियों द्वारा आयोजित धरने में बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पहुंचकर धरने का अपना समर्थन दिया और धरने पर बैठे सभी लोगों की मांगों को पूरी तरह से जायज बताया। इस मौके पर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों में विकास की बातें करती है, आज शहर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का खासा टोटा है, मामूली सी बीमारी के मरीजों को भी यहां से रैफर कर दिया जाता है। एक तरफ भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि सरकारी अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए धक्के खाने पड़ रहे है क्या यही भाजपा की स्मार्ट सिटी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एनसीआर का प्रमुख शहर है

अगर इस शहर में लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिलेगा तो दूसरे जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या होगा, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को विश्वास दिलाया कि उनके इस संघर्ष में पूरी तरह से उनके साथ है और उनकी आवाज को बुलंद करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। धरने पर बैठे अनशनकारी बाबा रामकेवल व सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि आज धरने को 16 दिन हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर बैठे लोगों की अनदेखी कर चले जाते है लेकिन उनकी मांगों पर बात करने के लिए नहीं आ रहे है। रेफर मुक्त धरने को अब तक 102 सामाजिक संस्थाओं ने अपना समर्थन दे चुकी है और आगे भी समर्थन देने वालों का कारवां बढ़ेगा। श्री चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार सिविल अस्पताल बादशाह खान को रैफर मुक्त किया जाए। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में तीन करोड़ रूपए सैलरी के रूप में बांटे जा रहे है

इस मेडिकल कालेज में आईपीडी सेवाएं शुरू की जाए साथ ही ट्रामा सैन्टर बनवाया जाए और सिविल अस्पताल के निजी लैबों, निजी एक्सरे सैन्टरों व निजी अल्ट्रासाउण्ड सैन्टरों के प्रतिनिधि घूमते रहते है। जो अस्पताल में ईलाज करवाने आए लोगों को बरगला कर अपने सैन्टरों में ले जा रहे लूट रहे है। इस लूट पर लगाम लगाई जाए साथ ही इन प्रतितिधियों को रोका जाए। इसके अलावा सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए ताकि गरीब व जरूरतमंद लोग बाहर मेडिकल स्टोरों से महंगी-महंगी दवाईयां न खरीदनी पड़े। इस मौके पर महेश हिन्दू, रामफल जांगड़ा, अवधेश कुमार ओझा, नरेश मेंहदीरत्ता, कमल सिंह तंवर, अभिषेक गोस्वामी, संतोष यादव, वरूण श्योकंद, हेमलता शर्मा, दीपक शक्ति, मनोज कोहली, योगेश कोहली, परविन्दर राजपाल, नरेश वैष्णव, जसंवत पंवार, राकेश उर्फ रक्कू, प्रीतपाल सिंह, संजय पाल, सविता बग्गा, परमजीत कौर, जगजीत कौर, संजय अरोड़ा, सोनू सलूजा, के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.