
फरीदबाद, मिथलेश मिश्रा : पंजाबी विकास सभा द्वारा फरीदाबाद में पंजाबी सम्मान समारोह व लोहड़ी उत्सव मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल जी गुर्जर का आना तय हुआ इस अवसर पर अध्यक्ष अजय जुनेजा श्री, कविंदर फागण जी ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके पश्चात श्री अजय जुनेजा जी ने ज्योति प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में फरीदाबाद की विशेष प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में शिद्दत की ।मुख्य तौर पर सरदार मोहन सिंह जी, श्रीमती नीरज तोमर , गोल्डी बरेजा श्री श्याम सुंदर कपूर, श्री तिलक कटोरिया , मुकेश आहुजा जी, दीपांशु अरोड़ा जी ज्ञानेंद्र भारद्वाज जी श्री वासुदेव अरोड़ा जी और श्रीमती जगजीत कौर पन्नू रहे । इस अवसर पर न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के बच्चों ने अत्यधिक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । जिस पर मुख्य अतिथि व पदाधिकारी गण थिरकने पर मजबूर हो गए । इस अवसर पर प्रधान श्री राजीव बत्रा ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व पंजाबी समाज में लोहड़ी क्यों मनाई जाती है इस विषय में सबका ध्यान आकर्षित किया ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त फरीदाबाद स्तर पर नृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 72 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसका पुरस्कार वितरण श्री विनय सपरा जी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभा की वरिष्ठ सलाहकार श्री वेद प्रकाश वर्मा जी ने आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया और सभा के प्रधान श्री राजीव बत्रा अध्यक्ष श्री त्रिलोक गुलयानी व कैशियर रवि टुटेजा व अन्य पदाधिकारी गणों का धन्यवाद किया ।
