
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किए गए बजट पर नरेंद्र जैन जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद ने कहा है कि बजट 2025 मध्यवर्गीय एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए एक वरदान की तरह आया है। 6 लाख रुपये तक के किराए पर बढ़ी हुई टीडीएस सीमा एक सकारात्मक कदम है, जो मकान मालिकों और किराएदारों पर टैक्स का बोझ कम करेगा। दो स्व-आधारित संपत्तियों के लिए ‘निल’ मूल्यांकन की अनुमति भी एक स्वागत योग्य कदम है, जिससे दूसरे घरों में निवेश को बढ़ावा मिल सकता है। नरेंद्र जैन ने कहा कि सरकार ने करदाताओं की जरुरतों को समझते हुए सही बदलाव किए है
कर प्रावधानों में संशोधन करने के साथ-साथ उनकी प्रभावशीलता को बनाए रखना सराहनीय कदम है। 12 लाख की करमुक्त सीमा मध्यम वर्ग के लिए बहुत बड़ी राहत है। टीडीएस और टीसीएस नियमों का सरलीकरण और विभिन्न वित्तीय लेन-देन की सीमा में वृद्धि यह दर्शाती है कि सरकार अधिक संगठन कर प्रशासन की दिशा में बढ रहा अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को चार साल तक बढाने से मतदाताओं को अनुपालन में सहूलियत मिलेगी। यह नया विधेयक करदाताओं के लिए सरल और प्रभावी कर प्रणाली लाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।
