Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » “आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव, हर वर्ग के विकास का संकल्प : विमल खंडेलवाल”

“आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव, हर वर्ग के विकास का संकल्प : विमल खंडेलवाल”

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2025No Comments2 Mins Read
"Strong foundation of self-reliant India, resolve to develop every section: Vimal Khandelwal"
“Strong foundation of self-reliant India, resolve to develop every section: Vimal Khandelwal”

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा :  भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025 का केंद्रीय बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला और आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला संयोजक (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) विमल खंडेलवाल ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। 12 लाख तक की आय को करमुक्त करने का निर्णय मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित होगा। यह कदम न केवल उनके वित्तीय बोझ को कम करेगा, बल्कि उनकी क्रय शक्ति बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।

युवाओं के लिए सुनहरे अवसरों का द्वार

श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को साकार करने वाला बजट है, क्योंकि इसमें रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टार्टअप्स, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल डेवलपमेंट के लिए किए गए प्रावधान देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएंगे।

किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम

यह बजट किसानों, गरीबों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाओं से भरपूर है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और महिला उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए विशेष प्रावधान देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगे।

आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का रोडमैप

श्री खंडेलवाल ने इस बजट को आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत का मजबूत रोडमैप बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए इस दूरदर्शी और समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को हार्दिक बधाई दी। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प है और हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है।”

"Strong foundation of self-reliant India faridabadnews faridabadnews24 resolve to develop every section: Vimal Khandelwal"
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.