Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कराटे ऑलराउंड ट्रॉफी जीती

सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कराटे ऑलराउंड ट्रॉफी जीती

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2025No Comments2 Mins Read
Sarvottam Public Senior Secondary School won Karate All Round Trophy
Sarvottam Public Senior Secondary School won Karate All Round Trophy

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा :  नगला एनक्लेव पार्ट-2 स्थित सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के बाद स्कूल में जश्न का माहौल है। इस कराटे टूर्नामेंट का आयोजन जुनेत्सु शोटोकन कराटे-डो फेडरेशन, फरीदाबाद द्वारा सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के 65 स्कूलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 40 कोचों ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और पूरे टूर्नामेंट का संचालन किया। प्रतियोगिता में 6 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेता:

1. सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – पहला स्थान (20 गोल्ड, 15 सिल्वर, 22 ब्रॉन्ज)
2. रतन कान्वेंट स्कूल, सीकरी – दूसरा स्थान
3. टीएम पब्लिक स्कूल, सेक्टर 56 – तीसरा स्थान

इस कराटे प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जुनेत्सु शोटोकन कराटे-डो फेडरेशन, फरीदाबाद के जनरल सेक्रेटरी मुकेश यादव, अध्यक्ष विवेक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप पांचाल और मुख्य तकनीकी निदेशक वीरेंद्र थापा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी देखरेख में यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री शालीन कौशिक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि करियर निर्माण में भी मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की, जिनमें नौकरियां और कैश प्राइज शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

https://www.facebook.com/MediaFaridabadNews24/

faridabadnews faridabadnews24 Sarvottam Public Senior Secondary School won Karate All Round Trophy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.