Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सूरजकुंड मेला देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: डॉ अरविंद कुमार शर्मा

सूरजकुंड मेला देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: डॉ अरविंद कुमार शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2025No Comments2 Mins Read
Surajkund Mela is a symbol of the rich cultural heritage of the country: Dr. Arvind Kumar Sharma
Surajkund Mela is a symbol of the rich cultural heritage of the country: Dr. Arvind Kumar Sharma

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मेला के शुभारंभ उपरांत धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा के साथ मेला परिसर का दौरा किया और यहां पर लगाई गई देश भर के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से देश विदेश की सांस्कृतिक विरासत का भी आदान-प्रदान होगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री शिल्प कारों से रूबरू हुए।

पर्यटन मंत्री डॉक्टर शर्मा ने इस दौरान मेला परिसर में गोवा राज्य द्वारा लगाई गई अपनी प्रदर्शनी का अवलोकन किया । यहां पर कलाकारों ने लैंप डांस की प्रस्तुति से पर्यटन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बीमस्टेक में शामिल देशों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्टालों पर शिल्पकारो से बातचीत की और कहा कि मेला में किसी भी शिल्पकार को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेला में बंचारी का नगाड़ा बजा कर किया खुशी का इजहार

अवलोकन के दौरान सांस्कृतिक पार्टी ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान पर्यटन मंत्री ने श्याम नगाड़ा बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया और खुशी का इजहार किया उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को देश में प्रदेशों की विविध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होने का मौका मिलेगा। ऐसे आयोजन विशेष कर युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वाकल के सपने को साकार करने को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 से लगातार आयोजित हो रहा सूरजकुंड मेला अलग-अलग पंडालों, हस्तशिल्प कृतियां, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक कलाओं के साथ ही एक अनूठा मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 38 वां सूरजकुंड शिल्प मेला पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मेला परिसर में स्थापित किए गए मीडिया सेंटर में पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की।

faridabadnews faridabadnews24 Surajkund Mela is a symbol of the rich cultural heritage of the country: Dr. Arvind Kumar Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.