
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भाजपा वार्ड 31 संयोजक नरेंद्र जैन ने मतदान के पश्चात कहा की उनकी प्रत्याशी शेफाली सिंगला भारी मतों से विजयी होगीं । मतदाता ने दिल खोलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है । आने वाली 12 मार्च को शेफाली सिंगला जी भारी मतों से जीत कर पार्षद बनेंगी और वार्ड 31 का चहुंमुखी विकास करेंगी । भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा की वोटिंग प्रतिशत थोड़ा कम रहा जिसका मुख्य कारण रविवार छुट्टी का दिन होना और मतदाता में समय को लेकर दुविधा का होना है । क्योंकि कुछ अखबारों में मतदान का समय सुबह 7:00 से लिखा गया था जबकि चुनाव का समय सुबह 8:00 बजे से था इसकी वजह से काफी मतदाता मतदान केंद्र से वापस लौट गए ।
प्रत्याशी शेफाली सिंगला के पति कर्ण सिंगला ने कहा की मतदाताओं ने पहले से ही मन बना लिया था की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर के उनको भारी मतों से विजय दिलानी है ।
