Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad Nikay Chunav Results: कौन मारेगा बाजी?, फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, आज मिलेगा नया मेयर

Faridabad Nikay Chunav Results: कौन मारेगा बाजी?, फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, आज मिलेगा नया मेयर

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2025No Comments3 Mins Read
Faridabad Nikay Chunav Results: Who will win?, Counting of votes for Faridabad Municipal Corporation elections begins, new mayor will be elected today
IMAGES SOURCE : GOOGLE
फरीदाबाद: शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने दो मार्च को वोट डाले थे। इसके बाद मेयर सहित 45 वार्डों के 220 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया था। अब वह घड़ी आ गई है जब ईवीएम में बंद किस्मत खुलेगी और यह पता चलेगा कि मतदाताओं ने शहर की प्रथम नागरिक बनाने यानी मेयर का ताज किसके सिर पर सजाया, साथ ही किस वार्ड से कौन पार्षद बना। गिनती पूरी होते ही शहर की सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। होली 14 मार्च को है, पर प्रत्याशी विजेता घोषित होंगे, उनके यहां तो दो दिन पहले यानी बुधवार को ही होली के रंग देखने को मिलेंगे। कई प्रत्याशी जो अपनी जीत निश्चित मान कर चल रहे हैं, उनके समर्थकों ने ऐसी व्यवस्था भी की है। नगर निगम के दो मार्च को चुनाव हुए थे।

महिलाओं के लिए आरक्षित था मेयर पद

मेयर पद महिला आरक्षित था और भाजपा ने इस पद के लिए प्रवीन जोशी को टिकट देकर मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी थीं। इन दाेनों प्रमुख दलों के अलावा बसपा की मनसा पासवान, आप की निशा दलाल फौजदार, निर्दलीय अंजना शर्मा और संगीता यादव मैदान में थीं। सभी 46 वार्डों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें वार्ड नंबर 36 के प्रत्याशी कुलदीप सिंह साहनी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कांग्रेस ने सभी 46 सीटों में से 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। सात सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से न होकर कहीं निर्दलीयों तो कहीं आप व बसपा प्रत्याशी से रहा। वार्ड 36 में तो यह हाल रहा कि उनके प्रत्याशी ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया था। खैर अब पता चलेगा कि 38 सीटों में से कांग्रेस कितने पर विजयी होती है।

मतगणना के लिए बनाए गए नौ केंद्र

मतगणना केंद्र के आसपास पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना आठ बजे शुरू हो चुकी है। जिला उपायुक्त के अनुसार मेयर और पार्षदों को चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र सेक्टर-12 लघु सचिवालय के कमरा नंबर-108 में निगम चुनाव के नोडल अधिकारी व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान देंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों और मीडियाकर्मियों से कहा है कि वह सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। वह उन्हीं बातों पर विश्वास करें जो निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की जाएं। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी ही पुष्ट होगी। इस दौरान सभी लोग प्रशासन का कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।

ये हैं मतगणना केंद्र

इन नौ केंद्रों में केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज, डीएवी कॉलेज एनआइटी, एसजीएम नगर के सामुदायिक भवन, सेक्टर-28 के सामुदायिक भवन, श्रीमती सुषमा स्व्राज राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-दो में एक-एक मतगणना केंद्र तथा राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-16ए और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

मोबाइल, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रिक यंत्र लेकर जाने पर पाबंदी

मतगणना केंद्रों पर गिनती के समय अनाधिकृत व्यक्ति, अधिकारी, मतगणना ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी मोबाइल फोन, कोडलेस फोन, वायरलेस सेट, पेजर, फोटो कैमरा, वीडियो कैमरा व अन्य इलेक्ट्रानिक रिकार्डिंग डिवाइस साथ लेकर जाने की मनाही होगी। 

NEWS SOURCE Credit : jagran

Counting of votes for Faridabad Municipal Corporation elections begins Faridabad Nikay Chunav Results: Who will win? faridabadnews faridabadnews24 new mayor will be elected today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.