
AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने हाल ही में नॉन-फैकल्टी (ग्रुप A) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है, जो योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है. इस भर्ती के तहत कुल 29 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती से जुड़ी तमाम जरूरी डिटेल्स यहां दी जा रही है…
कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक कैंडिडेट्स 10 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के तहत ये पद शामिल हैं:
सीनियर बायोकेमिस्ट
सीनियर केमिस्ट
सीनियर टेक्निकल एडिटर
एजुकेशनल मीडिया जनरलिस्ट
बायोकेमिस्ट
केमिस्ट (बायोकेमिस्ट्री और न्यूक्लियर मेडिसिन के लिए)
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट
वेलफेयर ऑफिसर
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
उम्मीदवार 11 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक करेक्शन विंडो भी ओपन रहेगी, जहां उम्मीदवार अपने आवेदन में जरूरी करेक्शन कर सकेंगे.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ये राउंड शामिल हैं:
लिखित/CBT परीक्षा: जिसमें उम्मीदवारों के नॉलेज और तकनीकी योग्यता की जांच होगी.
डीवी: सफल उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी.
इंटरव्यू: फाइनल चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं.
इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में ‘ग्रुप A भर्ती 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर लें. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें l
NEWS SOURCE Credit : zeenews
