Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंकज पूजन रामपाल को भाजपा फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा में जबरदस्त उत्साह

पंकज पूजन रामपाल को भाजपा फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा में जबरदस्त उत्साह

faridabadnews24By faridabadnews24March 19, 2025No Comments3 Mins Read
Pankaj Poojan Rampal was given a grand welcome on being made the District President of BJP Faridabad, tremendous enthusiasm among the workers and Yuva Morcha
Pankaj Poojan Rampal was given a grand welcome on being made the District President of BJP Faridabad, tremendous enthusiasm among the workers and Yuva Morcha

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज पूजन रामपाल को भाजपा फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रामपाल को पगड़ी, दुपट्टा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने कहा कि पंकज पूजन रामपाल संगठन के एक बेहद अनुभवी और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। फरीदाबाद लोकसभा, विधानसभा एवं निकाय चुनावों में उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते भाजपा ने तीनों चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनके जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी और अधिक सशक्त होगी। खंडेलवाल ने कहा, “पंकज रामपाल जी संगठन को गहराई से समझते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय रिश्ता है। उनके नेतृत्व में भाजपा फरीदाबाद में और अधिक विस्तार करेगी, और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

युवा मोर्चा में जोश और संगठन के प्रति समर्पण

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शोभित अरोड़ा और उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच सचिन मड़ोतिया ने भी पंकज पूजन रामपाल को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। शोभित अरोड़ा ने कहा, “पंकज पूजन रामपाल जी के जिला अध्यक्ष बनने से भाजपा के सभी युवाओं में एक अलग ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और युवाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।” वहीं, भाजपा युवा नेता सचिन मडोतिया पूर्व सरपंच ने कहा, “भाजपा युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता अब संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा और भाजपा परिवार को और विस्तारित करेगा।”भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा और विस्तार।

भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के नेताओं ने विश्वास जताया कि पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का तेजी से विस्तार होगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीतियां बनाई जाएंगी, जिससे संगठन में नए विचारों और नई ऊर्जा का समावेश होगा। इसके साथ ही, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर पंकज पूजन रामपाल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक ऊर्जावान व मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विमल खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, संगठन मंत्री फ़णींद्रनाथ शर्मा ,केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट राज्य मंत्री राजेश नगर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फ़ागना, विधायक द्वनेश अदलखा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट किया।

faridabadnews faridabadnews24 Pankaj Poojan Rampal was given a grand welcome on being made the District President of BJP Faridabad tremendous enthusiasm among the workers and Yuva Morcha
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.