Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज ही के दिन देश में लगा था कोरोना लॉकडाउन, जब थम गया था पूरा भारत…

आज ही के दिन देश में लगा था कोरोना लॉकडाउन, जब थम गया था पूरा भारत…

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2025No Comments3 Mins Read
On this day, Corona lockdown was imposed in the country, when the whole of India came to a standstill...
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इतिहास की दृष्टि से 24 मार्च की तारीख भारत के लिए काफी बड़ी है। 5 साल पहले आज ही के दिन 24 मार्च 2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। भारत में में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 के पार होने के बाद सरकार की ओर से यह एहतियाती कदम उठाया गया था। आइए जानते हैं कि इस दौरान भारत समेत पूरी दुनिया में क्या कुछ हुआ।

कोरोना का पहला केस कब मिला?

कोरोना वायरस का पहला केस दुनिया के सामने 31 दिसंबर 2019 को आया था। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में अज्ञात कारण वाले निमोनिया के मामलों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद जनवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ इमरजेंसी के रूप में घोषत किया। इसके बाद 11 मार्च 2020 को कोरोना को पैन्डेमिक (महामारी) घोषित किया। इसके बाद मार्च 2020 के आखिर तक 100 से ज्यादा देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया। कई देशों ने पूर्ण तो कई ने आंशिक तौर पर लॉकडाउन लगाया। दिसंबर 2020 आते-आते कोरोना के खिलाफ कई वैक्सीन को तैयार कर लिया गया जिसके बाद इस संक्रमण को हराने में मदद मिली।

Rajasthan News: झाड़-फूंक के नाम पर किया था दुष्कर्म, राजस्थान के तांत्रिक को कोर्ट से कड़ी सजा

भारत में लॉकडाउन की शुरुआत

कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए पीएम मोदी ने 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया। इस दिन अनिवार्य पाबंदी नहीं लगाई गई। हालांकि, 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद लॉकडाउन को कई फेज में आगे बढ़ाया गया। कोरोना महामारी के दौरान भारत में करीब 68 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रहा।

लॉकडाउन में क्या-क्या बंद रहा?

  • कोरोना लॉकडाउन में यातायात और परिवहन की सुविधा लगभग बंद हो गईं थी। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें, बस ट्रेन सभी सेवाएं ठप पड़ गई थीं।
  • कोरोना लॉकडाउन में जरूरी चीजों को छोड़कर मॉल और दुकाने सभी बंद थीं।
  • कोरोना लॉकडाउन के समय उत्पादन और निर्माण क्षेत्र भी ठप पड़ गया था। फैक्ट्रियां बंद होने के कारण बड़े स्तर पर लोगों का रोजगार गया।
  • कोरोना लॉकडाउन के समय स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षिक संस्थान पूरी तरह से बंद थे। ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया गया।
  • मनोरंजन जगत पर भी कोरोना लॉकडाउन का असर पड़ा। लॉकडाउन में सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया।
  • कोरोना लॉकडाउन के समय देश में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर असर पड़ा। शादी समारोह, धार्मिक समारोह आदि पर रोक लग गई।

लीलावती अस्पताल में हुईं एडमिट, अचानक बिगड़ी Jacqueline Fernandez की मां की तबीयत

कोरोना ने भारत में कितनी तबाही मचाई?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मुताबिक, भारत में कोरोना महामारी के कारण कुल 5,33,664 लोगों की मृत्यु हुई है। ये आंकड़ा कुल कोरोना केस का 1.18 प्रतिशत है। वहीं, 4,45,10,969 लोग कोरोना से ठीक हो गए जो कि कुल केस का 98.82 प्रतिशत है। वहीं, भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3 है। भारत में कुल टीकाकरण 220,68,94,861 (2 अरब से ज्यादा) हो चुके हैं।

दुनियाभर में कोरोना के केस और मौत

अगर दुनियाभर में कोरोना केस की बात करे तो आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के 704,753,890 मामले रिपोर्ट हुए। इनमें से 675,619,811 लोग संक्रमण से ठीक होकर अपना जीवन जी रहे हैं। वहीं, करीब 70 लाख से अधिक लोगों को इस महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Corona cases and deaths around the world Corona lockdown was imposed in the country faridabadnews faridabadnews24 On this day start of lockdown in india when the whole of India came to a standstill... When was the first case of Corona found?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.