Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा सवाल, क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा?

सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा सवाल, क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा?

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2025No Comments3 Mins Read
Question being asked on social media, will Seema Haider have to go back to Pakistan?

IMAGES SOURCE : GOOGLE

नोएडा: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश नजर आ रहा है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीमा हैदर ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनको लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो पाकिस्तान वापस जाएंगी?

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर उठ रहे सवाल

सरकार के पाकिस्तान को लेकर कड़े रुख के बाद सोशल मीडिया पर एक नए सवाल ने जन्म ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस जाना होगा? बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। सीमा ने सचिन से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी और दावा किया था कि वह अपने पहले पति गुलाम हैदर से प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान छोड़कर आईं हैं। फिलहाल सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ क्या रुख अपनाया?

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा भी बंद कर दिया गया है और उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया जाएगा।’

पहलगाम में क्या हुआ था?

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। आतंकियों ने पर्यटकों को मारने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा। आतंकियों ने पुरुषों से कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इसके अलावा आतंकियों ने कई पुरुषों की पैंट उतरवाई और उनके प्राइवेट पार्ट चेक किए। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

(नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। फरीदाबादन्यूज24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

NEWS SOURCE Credit : indiatv

 

faridabadnews faridabadnews24 Question being asked on social media will Seema Haider have to go back to Pakistan?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.