
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए एक हवन का आयोजन मवई गांव स्थित सांई मंदिर में किया गया । सभी ने हवन में आहुति डालकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो प्रतिबंध लगाए हैं उससे कभी भी पाकिस्तान या कोई दूसरा देश ऐसी कायरतापूर्ण हरकत करने की जुर्रत नहीं करेगा । इस दुख की घड़ी में पूरा देश मृतको के परिवार वालों के साथ खड़ा हुआ है । हवन में नवीन माहौर, ब्रह्मानंद शर्मा, शोभित शर्मा, ऋषभ जैन उपस्थित थे ।
