Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसी भी शिकायत को अधिकतम 4 महीने से ऊपर पेंडिंग ना रखे : रेणु भाटिया

किसी भी शिकायत को अधिकतम 4 महीने से ऊपर पेंडिंग ना रखे : रेणु भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2025No Comments3 Mins Read
किसी भी शिकायत को अधिकतम 4 महीने से ऊपर पेंडिंग ना रखे : रेणु भाटिया
किसी भी शिकायत को अधिकतम 4 महीने से ऊपर पेंडिंग ना रखे : रेणु भाटिया

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोमवार को सिविल लाइन्स स्थित, प्रताड़ित महिलाओं को तुरंत आश्रय देने के लिए स्थापित वन स्टॉप सेंटर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ऑनलाइन शिकायत प्रणाली, शिकायत रजिस्टर को चेक कर स्वयं कई शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर, उनसे सेंटर से मिले सहयोग व फ़ॉलोअप का फीडबैक लिया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक पिंकी मलिक व महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला परियोजना अधिकारी मुकेश भी मौजूद रही।

रेणु भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लेने उपरान्त मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि पूरे देश में जितने भी वन स्टॉप सेंटर है। वहां बेटियों का पूरा ध्यान रखा जाए तथा उन्हें पूर्णत सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री की सार्थक सोच को फलीभूत करने के लिए वे निरन्तर हरियाणा के सभी वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर,वहां दी जा रही सेवाओं व सुविधाओं का जायजा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि वन स्टॉप सेंटर में जो भी केस आ रहे हैं उन्हें अधिकतम 4 महीने से ऊपर पेंडिंग न रखा जाए। रेणु भाटिया ने बताया कि इस संदर्भ में सभी जिलों के डीसी व पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही हैं ताकि शिकायतों को निवारण की दिशा में गति दी जा सके।रेणु भाटिया ने  कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कुछ नए फॉर्म व एडिशन किए गए हैं।

जिन्हें हरियाणा के सभी 22 जिलों में लागू करवाने के लिए सभी वन स्टॉप्स सेंटर्स की विजिट की जा  रही है। चेयरपर्सन ने बताया कि इस संदर्भ में 9 मई को फरीदाबाद में सभी 22 वन स्टॉप सेंटर्स के इंचार्ज,प्रोटेक्शन ऑफिसर्स व महिला एवं बाल विकास विभाग के वे अधिकारी जिन्हें वन स्टॉप सेंटर के साथ अटैच किया गया है, उनकी बैठक बुलाई गई है। बैठक में वन स्टॉप सेंटर पर आयोग द्वारा बताए गए सभी नए सुझावों व सुविधाओं को लागू करने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सेंटर इंचार्ज  से कहा कि वे वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। यहां आने वाले महिलाओं को अगर कोई समस्या आती है तो वे उसका तुरंत समाधान करवायें। किसी भी तरह से प्रताड़ित  महिलाओं को तुरंत आश्रय देने के लिए जिला में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया गया है। ऐसे में यहां पर दी जा रही किसी भी प्रकार की सेवाओं में लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

NEWS SOURCE Credit : atharvnews

 

Do not keep any complaint pending for more than 4 months: Renu Bhatia faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.