Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2025No Comments2 Mins Read
Officers should promptly resolve complaints received on CM window, Jan-Samvad and SMGT portal: DC
Officers should promptly resolve complaints received on CM window, Jan-Samvad and SMGT portal: DC

फरीदाबाद, (मिथलेश मिश्रा) : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता से निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों के समाधान की आन लाइन प्लेटफार्म पर एटीआर जरूर अपलोड करें। डीसी विक्रम सिंह ने आज बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा कर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

खबर पढ़ कांप जाएगी रूह, आखिर क्यों पत्नी ने उजाड़ दिया अपना ही सुहाग

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक में सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन पोर्टलों की समीक्षा करते हैं, ऐसे में शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पोर्टल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी रोजाना पोर्टल खोलकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। शिकायत मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर उसका निपटान करें और उसे ओवरड्यू न होने दें।

लड़की का यह Video देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट, इनकी वजह से ही नहीं छूट रही Reel देखने की लत

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि लंबित शिकायतों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन प्रणाली के जरिए पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायत ज्यादा पेंडिंग हैं, इनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों से संबंधित होती है, इसलिए आपसी तालमेल के साथ उस समस्या का समाधान करें। समीक्षा बैठक में एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000/-रू की ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT कि टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

faridabadnews faridabadnews24 Jan-Samvad and SMGT portal: DC Officers should promptly resolve complaints received on CM window
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.