Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाक को दी धमकी, सिर्फ एक को मारेंगे, जो लाख के बराबर होगा, किस पर इशारा?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाक को दी धमकी, सिर्फ एक को मारेंगे, जो लाख के बराबर होगा, किस पर इशारा?

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2025No Comments3 Mins Read
Lawrence Bishnoi gang threatens Pakistan, will kill only one, which will be equal to a lakh, who is the target?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। इस गैंग की धमकी से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें गैंग ने लिखा है कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। पोस्ट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का फोटो भी लगा है और उस पर क्रॉस का चिह्न लगाया गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका लॉरेंस बिश्नोई गिरोह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर अपने गुनाहों की जिम्मेदारी लेता रहा है। हालांकि उसके इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है और क्या इसे गैंग ने ही पोस्ट किया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

लॉरेंस बिश्नोई पर हैं पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप

अक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों और डॉन से रिश्ते रखने के आरोप लगते रहे हैं। कई अपराधों में पुलिस लॉरेंस बिश्नोई के पाकिस्तान से रिश्तों की बात कहते हुए सबूत भी दे चुकी है लेकिन जेल से हुए लॉरेंस बिश्नोई के कथित इंटरव्यू में वह इस बात को नकार चुका है। लॉरेंस बिश्नोई ने खुद को देशभक्त कहते हुए बार-बार दावा किया था कि देश के दुश्मनों से उसके कोई रिश्ते नहीं हैं। इसके विपरीत पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई दे रहा था। यही नहीं, गैंग के शूटरों को हथियारों की सप्लाई भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए होती है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पाकिस्तान से आए एके-47 राइफल के अलावा पॉइंट 30 बोर और नौ एमएम पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था।

पल्ला क्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले 3 और आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

कितना ताकतवर है लॉरेंस गैंग, हाफिज सईद को मार सकता है?

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है, तब भी वो अपने गिरोह को चला रहा है। ऐसे में अगर हाफिज सईद को मारने की इस वायरल पोस्ट को अगर सच मान भी लिया जाए तो क्या लॉरेंस बिश्नोई भारत को आतंक के बरसों से गहरे जख्म दे रहे मोस्ट वांटेड हाफिज सईद को मार सकता है? क्राइम के ग्लोबल ऑपरेशन के साथ कई देशों में फैला बिश्नोई गैंग कोई छोटा-मोटा सिंडिकेट नहीं है। उसका नेटवर्क बहुत बड़ा है। खासकर कनाडा में उसके तगड़े लिंक हैं। अपराध के सिंडिकेट में उसका बराबर का भागीदार गोल्डी बरार भी है।

वाहन चोरी के 3 अलग-अलग मामलो में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 2 आरोपियो को किया काबू, 3 मोटरसाईकिल बरामद

2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर हमला ऐसे कुछ बड़े कांड हैं, जिससे हाल के दिनों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ बढ़ा है। इस गिरोह की खालिस्तानी आतंकवादियों और उत्तरी अमेरिका में स्थित खालिस्तानी अलगाववादी समूहों के साथ गहरी दोस्ती है। बिश्नोई गिरोह का जाल कई देशों में फैला हुआ है। गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग को पंजाब के सभी पाकिस्तान बॉर्डर से लगे शहर से हथियार जाता है। इसके अलावा गैंग के पास यूएसए रूस, कनाडा, नेपाल से भी हथियार पहुंच रहे हैं। गैंग फिरौती से करोड़ों रुपये कमाता और वो सारा पैसा हवाला के जरिये विदेशों में भेजा जाता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गैंग अपने मंसूबों को अंजाम दे सकता है लेकिन आतंक के आका को आसानी से टिकाने लगाना आसान नहीं होगा।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Lawrence Bishnoi gang threatens Pakistan which will be equal to a lakh who is the target? will kill only one
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.