Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मन शांत रखेंगे ये 3 एक्सरसाइज, लाइफ में बढ़ गया हद से ज्यादा स्ट्रेस

मन शांत रखेंगे ये 3 एक्सरसाइज, लाइफ में बढ़ गया हद से ज्यादा स्ट्रेस

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2025No Comments3 Mins Read
These 3 exercises will keep your mind calm, stress in life has increased too much
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए स्ट्रेस एक आम समस्या बन गया है। यह एक ऐसा अनचाहा मेहमान है, जो हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करता है। काम का दबाव, वित्तीय चिंता, या रिश्तों से जुड़ी समस्याएं, तनाव के पीछे कोई भी कारण छिपा हो सकता है। चिंता की बात यह है कि जरूरत से ज्यादा तनाव व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों को खराब करता है। अगर आप भी आजकल लाइफ में जरूरत से ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो मन को शांत करने के लिए अपने रोजमर्रा के रूटीन में इन 3 एक्सरसाइज को जगह दीजिए। यह 3 एक्सरसाइज प्राकृतिक रूप से मन को शांत करके तनाव को कम करने का आसान और असरदार तरीका है।

क्रेडिट कार्ड फ्राड के मामले में साइबर थाना NIT ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मन को शांत करने के लिए 3 एक्सरसाइज

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए, सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठकर आंखें बंद करें। इसके बाद नाक से 4 सेकंड तक गहरी सांस लेकर 4 सेकंड तक रोकें, और फिर 6 सेकंड में धीरे-धीरे मुंह से छोड़ें। इस तरह इस एक्सरसाइज को 5-10 बार दोहराएं। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव कम करके हृदय गति को नियंत्रित और मन को शांत रखने में मदद करता है। आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज को सुबह या रात को सोने से पहले करें।

योग निद्रा

योग निद्रा तनाव से छुटकारा पाने का एक बहुत प्रभावी उपाय है। यह एक प्रकार का योग है जो ध्यान और विश्राम को जोड़ता है। योग निद्रा का नियमित अभ्यास तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए, आप सबसे पहले आराम से शवासन में लेट जाएं। उसके बाद अपनी आंखें बंद करके अपनी सांसों पर ध्यान लगाएं। धीरे-धीरे अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करें और उन्हें आराम दें। योग निद्रा चिंता और अनिद्रा को कम करती है।

स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो एक हार्मोन है जो मूड को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और अवसाद और चिंता को कम करने में मदद करता है। स्ट्रेचिंग शुरू करने से पहले, 5 से 10 मिनट के लिए हल्की गतिविधि करें, जैसे कि जॉगिंग या वॉक करना। गर्दन को धीरे-धीरे घुमाएं या कंधों को ऊपर-नीचे करें। प्रत्येक स्ट्रेच को 15-20 सेकंड तक करें। यह शारीरिक तनाव को कम करके मन को रिलैक्स करता है। इसे सुबह या ऑफिस में ब्रेक के दौरान भी किया जा सकता है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 stress in life has increased too much These 3 exercises will keep your mind calm
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.