Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत में सामने आये कोविड-19 के नये स्वरूप एक्सएफजी के 163 मामले

भारत में सामने आये कोविड-19 के नये स्वरूप एक्सएफजी के 163 मामले

faridabadnews24By faridabadnews24June 9, 2025No Comments1 Min Read
163 cases of new COVID-19 variant XFG found in India
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कोविड-19 के नये स्वरूप एक्सएफजी के करीब 163 मामले अब तक भारत में सामने आये हैं। सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ‘द लैंसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, एक्सएफजी स्वरूप में चार प्रमुख ‘स्पाइक म्यूटेशन’ हैं तथा शुरूआत में कनाडा में इसकी पहचान होने के बाद यह तेजी से विश्व में फैला है। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 उत्पन्न करने वाले वायरस का एक्सएफजी स्वरूप कुल 163 नमूनों में पाया गया है।

इनमें से सबसे अधिक (89) महाराष्ट्र में पाये गए, उसके बाद तमिलनाडु (16), केरल (15), गुजरात (11), और आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल (छह-छह) का स्थान है। आंकड़ों से पता चलता है कि मई में, 159 नमूनों में एक्सएफजी स्वरूप पाया गया था, जबकि अप्रैल में दो और जून में दो नमूनों की जांच की गई थी। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,000 को पार कर गई है, जिसमें पिछले 48 घंटों में जुड़े 769 मामले भी शामिल हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

163 cases of new COVID-19 variant XFG found in India faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.