
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा: सेक्टर 86 की सम्माननीय रेजिडेंट एवं भाजपा ग्रेटर फरीदाबाद के मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने निगम की नव नियुक्त मनोनीत पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर एडवोकेट मुक्ता राव (सदस्य, हरियाणा महिला यादव महासभा) ने प्रियंका बिष्ट बुधानी जी को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएँ दीं। मुक्ता राव ने अपने संबोधन में कहा,”आज हमारी ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी व फरीदाबाद के लोगो के लिए गौरव का क्षण है प्रियंका बिष्ट बुधानी जी की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। उनके परिजनों को भी इस सफलता पर हार्दिक बधाई।”
मनीष चौधरी ने भी प्रियंका बिष्ट बुधानी जी की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नरेश भाटी (भाजपा, ग्रेटर फरीदाबाद मंडल), फिरोज जी, (जिला महामंत्री मोदी विकास मिशन, पवन शर्मा, अनुज, गौरव, अंकुर, पुष्प, अशोक, अबनीश तथा अजय बब्बर सम्मिलित थे।
सभी ने प्रियंका बिष्ट बुधानी जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
