Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भोले बाबा अस्सलाम वालेकुम; सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल , सावन में मुस्लिम गायक ने महादेव पर गाया गीत

भोले बाबा अस्सलाम वालेकुम; सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल , सावन में मुस्लिम गायक ने महादेव पर गाया गीत

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2025No Comments4 Mins Read
Bhole baba assalaam walakum; went viral on social media, Muslim singer sang a song on Mahadev in the month of Saavan
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सावन के महीने में हमें यूट्यूब पर कई सारे नए भजन और गीत सुनने को मिलते हैं जो महादेव के होते हैं। भक्ति गीत गाने वाले कई सारे गायक एक से एक सुंदर और अच्छे भजन एवं गीत का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोजपुरी गायक के गीत निकलते हैं। आप अगर यूट्यूब पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी ऐसे गीत सुनते ही होंगे। अभी सावन का महीना चल रहा है और इन सभी के बीच में एक मुस्लमान गायक जिसने भोले बाबा पर गीत गाया है, उसका वीडियो खूब छाया हुआ है। यूट्यूब पर तो जमकर व्यूज मिल ही रहे हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर लोग शॉर्ट वीडियो भी बना रहे हैं।

VIDEO वायरल: विधानसभा परिसर में जमकर चले लात-घूंसे

भोले बाबा अस्सलाम वालेकुम गीत हुआ वायरल

हम जिस गीत की बात कर रहे हैं, उसकी शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि कुछ कांवड़िए कांवड़ लेने जा रहे हैं और रास्ते में एक मुस्लिम शख्स उन्हें पानी पिला रहा है। उसकी श्रद्धा देख एक कांवड़िया उसे देवघर चलने के लिए कहता है। पहले तो मुस्लिम शख्स रहमान मना कर देता है मगर फिर मान जाता है। इस दौरान वही शख्स उसे बाबा पर कोई भजन सुनाने के लिए कहता है। इसके बाद वो मुस्लिम गायक जिसका नाम ‘आलम राज’ है वो अपना गीत ‘भोले बाबा अस्सलाम वालेकुम’ गाना शुरू करता है। इस गीत के वीडियो में लोगों के लिए एक संदेश भी दिया गया है। वीडियो में दिखता है कि पंडित जी पुलिस वाले को टोकते हुए कहते हैं, ‘क्या हुआ, किस बात का दंगा किया है। बाबा के दरबार में सब कांवड़िए ही हैं न। हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो, ईसाई हो, सभी को जल चढ़ाने दीजिए, भोला का दरबार है।’

यहां देखें वह वायरल गीत

गायक ने क्यों गाया यह गीत?

आपने अभी जिस गीत का वीडियो देखा, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसके क्लिप को पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग लिप्सिंग करते हुए इसका वीडियो भी बना रहे हैं। वहीं इस गायक आलम राज ने NMF न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि उसने यह गीत क्यों गाया है। आलम राज ने कहा, ‘हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि इंसान हैं। इंसानियत ही मेरा मजहब और धर्म है। यहां आकर लोग हिंदू-मुस्लिम बनते हैं, भगवान ने तो सभी को इंसान ही पैदा किया है। हम सभी धर्म के लोगों से मिलजुल कर रहते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं गुरुद्वारा, चर्च, मस्जिद और मंदिर, सब जगह जाता हूं। अभी मैंने जो गाना गाया है उसमें सिर्फ एक ही शब्द है ‘अस्सलाम वालेकुम’ है और लोगों को सिर्फ इससे दिक्कत है। मैं जब धर्म और जाति को जोड़ने की बात करता हूं तो लोगों को मिर्ची लग जाती है।’ उन्होंने यह भी बताया कि वो ऐसे गाने पैसे के लिए नहीं बल्कि अपनी भक्ति के कारण गाते हैं।

मेरठ में गरजे CM योगी, कहा- ‘यात्रा खत्म होते ही सबका हिसाब होगा’, ‘कांवड़ियों पर फूल, उपद्रवियों पर डंडा’

लोगों ने गीत सुनकर क्या कहा?

इस भजन को सुनने के बाद कई सारे लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- जियो मुसलमान भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो किसी ने तो एकता का भाव प्रकट किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा गाना है, इसमें कोई जाति विवाद नहीं होना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा गाना है, सुनने में अच्छा लगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस गायक ने मुज़फ्फरनगर की फ़रमानी नाज़ ने भी भोले बाबा पर भजन गाया था और वो भी निशाने पर आ गयी थी जैसे कुछ लोग इस गाने को लेकर टार्गेट कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। faridabadnews24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Bhole baba assalaam walakum; went viral on social media faridabadnews faridabadnews24 Muslim singer sang a song on Mahadev in the month of Saavan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.