Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ना हो विश्वास तो खुद देख लें, राजू कलाकार का यह वायरल Video बता रहा है कि किस्मत कभी भी पलट सकती है

ना हो विश्वास तो खुद देख लें, राजू कलाकार का यह वायरल Video बता रहा है कि किस्मत कभी भी पलट सकती है

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2025No Comments3 Mins Read
If you don't believe it then see it yourself, this viral video of Raju Kalakar is telling that luck can change anytime
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हाल ही में सोशल मीडिया पर राजू कलाकार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला के सामने वे कंकड़ बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू अपने खास अंदाज में ‘दिल पर चलाए छुरियां’ गाना कंकड़ बजाते हुए गा रहे हैं। महिला को भी उनकी कंपनी को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

राजू का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग राजू कलाकार की किस्मत और उनकी कलाकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग राजू को किस्मत का धनी बता रहे हैं। राजू का स्टाइलिश लुक—काला कोट, स्कार्फ, और चश्मा—उनकी बदली हुई पर्सनालिटी को दिखा रहा है और यह बताने के लिए काफी है कि इंसान की किस्मत जब बदलती है तो उसके दुख भरे दिनों का अंत पक्का हो जाता है।

लोगों ने राजू को बताया किस्मत का धनी

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स पढ़कर भी आपको यकीन हो जाएगा कि राजू कलाकार की किस्मत अब करवट ले चुकी है और अब शायद राजू कलाकार के अच्छे दिन आ चुके हैं। जैसे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आज तो सच में दिल पर छुरिया चला दी भाई ने।” दूसरे ने लिखा, “सब किस्मत का खेला है, अपने काम पर डटे रहो बाबू।” तीसरे ने लिखा, “किस्मत कभी भी पलटा खा सकती है, बस आपको अपने कर्म पथ पर डटे रहना है।”

सोशल मीडिया सेंसेशन बने राजू कलाकार

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर नीतीश यादव ने अपने अकाउंट @ni30krydv से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। बता दें कि राजू कलाकार ने कंकड़ बजाकर दिल पर चलाए छुरियां गाने को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ले आए थे। जिसके बाद हर कोई इस गाने पर अपनी रील्स बना रहा था। राजू रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। कुछ दिनों बाद ही T-Series ने उन्हें अपने एल्बम में गाने का मौका भी दिया और उनसे म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सोनू निगम की भी मुलाकात हुई।

कौन हैं राजू राजू कलाकार

राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है। वे राजस्थान के नागौर से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में गुजरात के सूरत में रहते हैं। राजू ने अपने अनोखे अंदाज में पत्थरों को बजाकर गाना गाने की कला से लोकप्रियता हासिल की। उनके वायरल वीडियो को लोगों ने खूब सराहा। उनके इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही मानो राजू की जिंदगी बदल गई और अब राजू ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 If you don't believe it then see it yourself this viral video of Raju Kalakar is telling that luck can change anytime
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.