Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूर उठाएं लाभ, जन्माष्टमी के महाउपाय जो जीवन की हर परेशानी का कर देंगे अंत

जरूर उठाएं लाभ, जन्माष्टमी के महाउपाय जो जीवन की हर परेशानी का कर देंगे अंत

faridabadnews24By faridabadnews24August 15, 2025No Comments6 Mins Read
Definitely take advantage, the great remedies of Janmashtami which will end every problem of life
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Krishna Janmashtami Ke Upay: जन्माष्टमी का पावन पर्व इस साल 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और विधि विधान उनकी पूजा करते हैं। कहते हैं जो कोई भी जन्माष्टमी पर सच्चे मन से भगवान कृष्ण की अराधना करता है उसका जीवन सुख से भर जाता है। आचार्य इंदू प्रकाश जी ने जन्माष्टमी पर्व से जुड़े कुछ ऐसे महाउपायों के बारे में बताया हैं जो आपके जीवन के सभी कष्टों का अंत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

ये उपाय दिलाएगा आर्थिक संकट से छुटकारा

अगर आप किसी आर्थिक संकट से परेशान रहते हैं या आप किसी फाइनेंशियल कंडिशन से जूझ रहे हैं, तो आज राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को अपने हाथों से बनी पीले फूलों की माला अर्पित करें । साथ ही कृष्ण जन्म के समय शारदातिलक में दिये उनके इस अष्ट दशाक्षर मंत्र का जाप करें | मन्त्र है- ‘क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।‘ जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके आर्थिक संकट जल्द ही दूर होने लगेंगे।

ये उपाय बढ़ाएगा आपका यश

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी यश की कमी न हो और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिये श्री कृष्ण मंदिर में जाकर पीले रंग के कपड़े, पीला फल, अनाज और पीले रंग की मिठाई दान करें। साथ ही रात को कृष्ण जन्म के समय उनके इस मंत्र का जाप करें। मन्त्र है- ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।‘ जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में कभी यश की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहेंगी।

इस उपाय से टिकने लगेगा पैसा

अगर आपके पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पैसा रूकता नहीं है, कहीं न कहीं खर्च हो जाता है और आखिर में जरूरत के समय आपको दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है, तो ऐसे में जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे एकान्त में लाल कपड़े पहनकर बैठें और अपने सामने 10 लक्ष्मी कारक कौडि़यों को, सिंदूर में रंगकर रखें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।‘ इस मंत्र से 5 माला जप करें और जाप पूरा होने के बाद पूजन में रखी कौड़ियों को उठाकर अपने धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें। इस दिन ऐसा करने से आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

इस उपाय से शोहरत में होगी वृद्धि

अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही संभव हो तो खीर में थोड़ी केसर की पत्तियां भी डालें। इसके अलावा अपने काम की सिद्धि के लिये रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘क्लीं हृषिकेशाय नमः।‘

ये उपाय दिलाएगा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन घर में या किसी बाग में या किसी मन्दिर आदि में केले के दो पौधे लगाएं। साथ ही अपने काम बनाने केलिये रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। मन्त्र है- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय स्वाहा।‘

इस उपाय से पूरी होगी हर इच्छा

अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत दिनों से आपके मन में है और उसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन शंख में जल भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। साथ ही रात के समय श्री कृष्ण के इस विशेष मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय स्वाहा।‘

इस उपाय से परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि-पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय |’

शत्रु से छुटकारा पाने का उपाय

अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढ़े में दबा दें। साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।‘

पॉजिटिविटी बनाये रखने का उपाय

अगर आप अपने जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें। साथ ही एक पात्र में केसर और रोली मिलाकर रखें। इसके बाद श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविन्दाय श्रीं गोपी जनवल्लभाय स्वाहा सौं।‘ इस मंत्र का जाप करने के बाद उस केसर मिश्रित रोली को घर के मंदिर में रख दें और रोज सुबह स्नान आदि के बाद अपनी नाभि व अपने माथे पर लगाएं।

बिजनेस और नौकरी में तरक्की पाने का उपाय

अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।‘

लव मैरिज के लिए करें ये उपाय

अगर आप किसी को पसंद करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करिये। मंत्र है- ‘ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा’। जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चने जल्द ही दूर हो जायेगी।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं, तो आज श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।‘

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Definitely take advantage faridabadnews faridabadnews24 the great remedies of Janmashtami which will end every problem of life
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.