Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छात्रों की पढ़ाई बाधित, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी के 10 प्रोफेसरों ने छोड़ी नौकरी

छात्रों की पढ़ाई बाधित, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी के 10 प्रोफेसरों ने छोड़ी नौकरी

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2025No Comments2 Mins Read
Students' studies disrupted, 10 professors of Al Falah University quit their jobs after Delhi blasts
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी की पढ़ाई ट्रैक पर नहीं आ पाई है। फैकल्टी की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षित भविष्य को लेकर सहायक प्रोफेसर नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। अभी तक 10 सहायक प्रोफेसर नौकरी छाेड़कर यूनिवर्सिटी से जा चुके हैं। जिसकी वजह से छात्रों के लेक्चर खाली जा रहे हैं।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र लीव पर चले गए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को कहा गया कि वह किसी भी तरह का तनाव नहीं ले। अपने घर जाकर सर्दियों की छुट्टियां बिताएं और एक सप्ताह बाद वापस आएं। छुट्टी पर आए एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों ने बताया कि अधिकतर लेक्चर खाली जा रहे हैं। ऐसे में हॉस्टल में रुकने का भी कोई औचित्य नहीं बचता है। यह बता दें कि अल फलाह ग्रुप के मालिक जावेद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद सभी यूनिवर्सिटी के पूरे स्टाफ में डर बैठा हुआ है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टाफ के अलावा दूसरी ब्रांच के कर्मचारियों ने भी रिजाइन दिया हैं। रिजाइन देने वालों में कश्मीरी मूल के डाक्टर भी शामिल हैं।

स्टाफ ने पहले परिवार को निकाला, फिर खुद दे दिया रिजाइन

यूनिवर्सिटी में कई डाक्टरों को हास्टल में ही रहने को कमरे उपलब्ध कराए गए थे। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जब जांच एजेंसी बार-बार पूछताछ के लिए यूनिवर्सिटी परिसर मे आने लगी तो सहायक प्रोफेसरों में डर बैठ गया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पहले तो बहाने से अपने परिवार को हास्टल से घर भेजा। फिर खुद छुट्टी लेकर अपने घर चले गए। इसके बाद अब अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

कश्मीरी मूल के डाक्टर और स्टाफ की संख्या अधिक

यूनिवर्सिटी के अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में 200 लोगों का नर्सिंग स्टाफ है। करीब 80 प्रतिशत मुस्लिम और 20 प्रतिशत हिंदू कर्मचारी है। इनमें से भी 35 फीसदी स्टाफ कश्मीरी है। सूत्रों के अनुसार इनमें से ही 40 प्रतिशत गैर हाजिर चल रहा है। इनमें डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ दोनों हैं। जब इस बारे में यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर भूपिंदर कौर से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया। वहीं वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज का भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

NEWS SOURCE Credit :jagran

10 professors of Al Falah University quit their jobs after Delhi blasts faridabadnews faridabadnews24 Students' studies disrupted
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.