Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Child Marriage: जानें क्यों नहीं लग रही रोकथाम, यहां होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह

Child Marriage: जानें क्यों नहीं लग रही रोकथाम, यहां होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2025No Comments3 Mins Read
Child Marriage: Learn why it's not being stopped, and where the most child marriages take place.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

2025 में भी बाल विवाह दुनिया के सामने खड़ी सबसे गंभीर मानवाधिकार चुनौतियों में से एक बना हुआ है। भले ही कई देशों ने इसे खत्म करने के लिए सख्त कानून और सामाजिक सुधार लागू किए हों, लेकिन इसके बावजूद हर साल लाखों बच्चों की शादी 18 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है। सवाल यह है कि आखिर वह कौन सा देश है, जहां आज भी बाल विवाह सबसे ज्यादा होते हैं?

दुनिया में सबसे ज्यादा बाल विवाह कहां?

2025 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नाइजर बाल विवाह के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर है। यहां करीब 76% लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है, जबकि लगभग 28% लड़कियां 15 साल की उम्र से पहले ही विवाह के बंधन में बंध जाती हैं। माराडी जैसे कुछ इलाकों में हालात और भी भयावह हैं, जहां बाल विवाह की दर 89% तक पहुंच चुकी है। इसकी एक बड़ी वजह देश का कानूनी ढांचा है, जहां लड़कों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय है, जबकि लड़कियों के लिए यह सीमा सिर्फ 15 साल रखी गई है।

नाइजर में बाल विवाह क्यों है इतनी बड़ी समस्या?

गहरी गरीबी नाइजर और अन्य कई अफ्रीकी देशों में बाल विवाह को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। जीवनयापन के लिए जूझ रहे परिवार कम उम्र में शादी को आर्थिक बोझ घटाने या दहेज से जुड़े फायदे के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही शिक्षा की सीमित पहुंच हालात को और खराब कर देती है, क्योंकि जो लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं, उनकी कम उम्र में शादी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

नाइजर के बाद कौन से देश हैं आगे?

नाइजर के अलावा सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड और माली जैसे देशों में भी बाल विवाह की दर बेहद ऊंची है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में यह दर करीब 68% है, चाड में 67% और माली में लगभग 54% तक बताई गई है।

भारत की स्थिति क्या कहती है?

जहां नाइजर प्रतिशत के लिहाज से सबसे आगे है, वहीं भारत का रिकॉर्ड अलग लेकिन उतना ही चिंताजनक है। विशाल आबादी के कारण भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा बाल वधुएं रहती हैं। 2025 तक अनुमान है कि भारत में करीब 22.24 करोड़ महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हो चुकी है। आसान शब्दों में कहें तो दुनिया की हर तीन बाल वधुओं में से एक भारत में रहती है, जो इस समस्या की गंभीरता को साफ दिखाता है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

and where the most child marriages take place. Child Marriage: Learn why it's not being stopped faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.