Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो मंत्रियों ने अलग-अलग समय पर किया एक ही अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी उजागर

दो मंत्रियों ने अलग-अलग समय पर किया एक ही अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी उजागर

faridabadnews24By faridabadnews24December 29, 2025No Comments4 Mins Read
Two ministers inaugurated the same Atal Library at different times, exposing infighting within the BJP in Haryana.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: ट्रिपल इंजन की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी की अपने जिले में गुटबाजी खूब है। भाजपा कार्यकर्ता दो खेमों में बंटे हुए है। एक पक्ष केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का है और दूसरा खेमा प्रदेश के स्थानीय स्वशासन मंत्री विपुल गोयल का है। यह सर्वविदित भी है, पर रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दोनों मंत्रियों द्वारा अलग-अलग उद्घाटन करने से यह एक बार फिर सार्वजनिक हो गया कि देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अपने जिले में हाल ठीक नहीं है। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में अटल लाइब्रेरी के पुस्तकालय भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण पत्र जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से भेजा गया था। इस पत्र के मुताबिक उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को करना था और राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरवीर, राजस्व मंत्री विपुल गोयल एवं मेयर प्रवीन जोशी की गरिमामयी उपस्थिति दिखाई गई थी। इन्हीं नामों के साथ टाउन पार्क में पुस्तकालय भवन के उद्घाटन की प्लेट लगी हुई थी।

udghatan1
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इधर रविवार को राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र नागर राजस्व मंत्री विपुल गोयल द्वारा सेक्टर-16 में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पहुंचे थे। मन की बात सुनने के बाद साढ़े 12 बजे सुरेंद्र सिंह नागर व विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर एवं मेयर प्रवीन जोशी सहित सेक्टर-12 में रिबन काटने पहुंच गए और शुभारंभ कर दिया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह पुस्तकालय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित है जो ज्ञान विचार और सुशासन के प्रतीक रहे हैं। अटल लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं बल्कि ज्ञान, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों का सशक्त मंच है। यह उन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए समर्पित है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं तथा उन्हें साकार करने का संकल्प रखते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा को एक क्रांतिकारी स्वरूप दिया गया है जिसमें रटने के बजाय कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर है। इस दिशा में लाइब्रेरी शिक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव बनती है।

udghatan2
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दोपहर बाद केंद्रीय राज्य मंत्री विधायकों संग उद्धाटन करने पहुंचे

इधर करीब ढाई से तीन बजे के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, साथी विधायकों धनेश अदलखा, सतीश फागना व होडल से विधायक हरेंद्र राम रतन, जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के साथ सेक्टर-12 पहुंचे। उनके लिए फिर से रिबन लगवाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने रिबन काटा और अपने नाम लिखे शिलापट्ट से पर्दा हटाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह सुविधा नए भारत की सोच एवं डिटिजल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लाइब्रेरी 3.85 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल बोले-मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस विषय पर कहा कि उन्हें इसका कोई संज्ञान नहीं है। उन्हें विभाग की ओर से ढाई बजे का समय दिया गया था, इसलिए तय समयानुसार उद्घाटन करने पहुंच गए।पत्थर जो विभाग ने लगाया है, उस पर उनका ही नाम लिखा है। यह तो सरकारी अधिकारी ही बताएंगे कि जब उद्घाटन मुझे करना था, तो किसी ओर से क्यों कराया।

राजस्व मंत्री विपुल गोयल बोले- दोबारा कोई क्यों उद्घाटन कर रहा

प्रदेश के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने इस मुद्दे पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में इतना ही कहा कि उद्घाटन जब हो चुका है तो फिर कोई क्यों उद्घाटन कर रहा है, इस बारे में वह क्या कह सकते हैं। उन्होंने खींचतान से इन्कार किया और आगे कहा कि जो शिलापट्ट लगा हुआ था, उस पर सभी का नाम लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल हमारे आदरणीय सांसद व मंत्री हैं।

NEWS SOURCE Credit :jagran

exposing infighting within the BJP in Haryana. faridabadnews faridabadnews24 Two ministers inaugurated the same Atal Library at different times
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.