इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चोटाला जी ने जजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी तिगाँव विधानसभा उमेश भाटी के नेतृत्व में जिला फरीदाबाद से गगन सीसोदिया इनेलो हल्का अध्यक्ष तिगांव, चमन मस्ताना प्रदेश महासचिव इनेलो एस सी प्रकोष्ठ, शरद शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष, इनेलो हल्का तिगांव व सर्वेश चौहान, इनेलो नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय स्दस्य को जजपा मे शामिल कराया कार्यक्रम की अध्यक्षता फ़रीदाबाद जजपा के ज़िला अध्यक्ष ठाकुर राजाराम व युवा नेता हरदत्त जांगड़ा जी की ।
इस मोके पर दिग्विजय चौटाला जी ने कहा की पार्टी में शामिल हुये सभी नेता व कार्यकर्ता साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी के काम करने के तरीक़े से संतुष्ट हैं ।
उन्होने कहा की ये सभी जजपा संस्थापक डॉ अजय चौटाला जी व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी की विकास के प्रति नीतियों मे विश्वास व्यक करके शामिल हुये है ।
जजपा नेता उमेश भाटी जी ने विश्वास दिलाया की फरीदाबाद व तिगॉव विधनसभा मे जजपा की निति व रीतियो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगे । भाटी ने कहा ज्यादा से ज्यादा सख्या मे कार्यकर्ताओं को शामिल करवाने का काम करेगे ।
