
महाराष्ट्र के अकोला शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मलकापुर इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद खदान पुलिस ने पति, ससुर और देवर समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शादी के कुछ दिन बाद यौन उत्पीड़न
पीड़िता की शादी 25 मई 2025 को हुई थी। जून में वह अपने ससुराल आई, जहां शुरुआत में सब कुछ ठीक था। लेकिन जल्द ही उसके ससुर और देवर की नीयत बदल गई। दोनों ने नवविवाहित युवती को परेशान करना शुरू किया. बदनामी के डर से महिला ने काफी समय तक यह सब सहा, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
किचन में ससुर की शर्मनाक करतूत
पीड़िता ने अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जब घर में कोई नहीं होता था, तब ससुर सुभाष तायडे किचन में आते थे और काम करते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। पीठ, कंधे और कमर को छूकर अशोभनीय बातें कहते थे। इस हरकत से डरकर पीड़िता कई बार खुद को कमरे में बंद कर लेती थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ससुर ने एक दिन उसे गलत तरीके से छूते हुए कहा था, “तुझे जो चाहिए वो दूंगा, तेरे पति में कोई दम नहीं है।” इसके बाद घबराकर महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। आरोप है कि ससुर अक्सर अपनी बहू का इसी तरह से यौन उत्पीड़न करता था।
NEWS SOURCE Credit :patrika
