Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिटनेस कोच ने बताया सबसे जल्दी इस तरह कम होता है मोटापा, वजन घटाने के 4 तरीके

फिटनेस कोच ने बताया सबसे जल्दी इस तरह कम होता है मोटापा, वजन घटाने के 4 तरीके

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
A fitness coach revealed the fastest way to lose weight; here are 4 methods for weight loss.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल लोग तेजी से वजन घटाने की जुगत में लगे हैं। डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक मोटापा कम करने के लिए लोग अलग-अलग पैंतरे अपना रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक ये वजन टिक नहीं पाता और आपका शरीर तेजी से फैट बढ़ाने लगता है। इसीलिए सिर्फ वजन घटाना ही काफी नहीं है बल्कि लंबे समय तक खुद को फिट रखना जरूरी है। हेल्दी तरीके से कम किया गया वजन आपके शरीर को स्वस्थ रखने और लंबे समय तक फिट रखने में मदद करता है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिटनेस ट्रेनर राज गणपथ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि आपका वजन 4 तरीकों से कम होता है और साथ ही मोटापा कम करने का कौन सा तरीका प्रभावी है।

नियमित वजन घटाना- ये वजन घटाने का सबसे आम तरीका है। आप इसमें कैलोरी कम कर देते हैं जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। तुरंत वजन घटाने के लिए ये तरीका सही है लेकिन लंबे समय के लिए ये तरीका न तो सेहतमंद हैं और न टिकाऊ है।

हेल्दी तरीके से वजन घटाना- इसमें भी आपको डाइट से कैलोरी कम करनी होती हैं। इससे वजन पर तेजी से असर पड़ता है। लेकिन एक खास अंतर ये है कि कैलोरी की कमी को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से रिप्लेस किया जाता है। जिससे वजन कम करते समय शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं।

हेल्दी तरीके से फैट कम करना- इसमें आप सिर्फ फैट कम करते हैं जबकि ऊपर बताए गए दो तरीकों से आप किसी भी तरह का मोटापा कम कर सकते हैं। इसमें आप हेल्दी लेकिन लो कैलोरी डाइट लेते हैं। इसमें रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाती है और आप हेल्दी तरीके से वजन कम करते हैं। इससे मांसपेशियों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। लंबे समय में स्वस्थ रहने के लिए वजन घटाने का ये तरीका अच्छा है। इसमें आपको रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने की जरूरत है।

हेल्दी और टिकाऊ तरीके से वजन घटाना- फिटनेस ट्रेनर इसे वजन घटाने का सबसे कारगर तरीका बताते हैं, क्योंकि इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि लंबे समय तक इसे बनाए रखना भी आसान हो जाता है। इसके लिए धीमे और स्थिर तरीके से वेट लॉस पर ध्यान दिया जाता है। इससे स्थायी रूप से फैट कम होता है। इस तरह घटाया गया वजन दोबारा जल्दी नहीं बढ़ता है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

A fitness coach revealed the fastest way to lose weight; here are 4 methods for weight loss. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.