Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेहत के लिए है कितना खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना

सेहत के लिए है कितना खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
How dangerous is it for your health? Learn from experts about skipping exercise in the winter.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सर्दियों का मौसम आते ही बहुत से लोग अपनी एक्सरसाइज रूटीन को या तो कम कर देते हैं या पूरी तरह छोड़ देते हैं। ठंड, सुस्ती और कम धूप की वजह से सुबह उठना मुश्किल लगता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एशियन हॉस्पिटल में चेयरमैन और इंटरनल, मेडिसिन, डॉ. प्रांजित भौमिक, बता रहे हैं कि ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना, सेहत के लिए है कितना खतरनाक?

वजन बढ़ने और मेटाबॉलिज्म स्लो होने का खतरा

डॉक्टर के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर स्वाभाविक रूप से ज्यादा कैलोरी स्टोर करने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाए, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है। सर्दियों में एक्सरसाइज न करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने, फैट जमा होने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है।

इम्यूनिटी पर पड़ता है सीधा असर

ठंड के मौसम में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। एक्सरसाइज शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। डॉ. कहते हैं, “नियमित एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है और इम्यून सेल्स को एक्टिव रखती है। जब लोग सर्दियों में एक्सरसाइज छोड़ देते हैं, तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है।

हार्ट हेल्थ के लिए भी खतरनाक

ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं पहले से ही बढ़ जाती हैं। ऐसे में फिजिकल इनएक्टिविटी जोखिम को और बढ़ा देती है। डॉक्टर कहते हैं, “एक्सरसाइज छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और ब्लड वेसल्स में कठोरता आ सकती है, जिससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर

सर्दियों में धूप कम मिलने की वजह से कई लोग लो मूड और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। एक्सरसाइज एंडॉर्फिन हार्मोन रिलीज करती है, जो मूड को बेहतर बनाता है। डॉ. बताते हैं, “जो लोग सर्दियों में एक्टिव रहते हैं, उनमें डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा कम देखा जाता है।

जोड़ों में जकड़न और दर्द बढ़ सकता है

ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ सकता है, खासकर बुज़ुर्गों में। डॉ. के अनुसार, “हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद करती है

सर्दियों में एक्सरसाइज कैसे करें?

डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि सर्दियों में भारी जिम वर्कआउट न सही, लेकिन पूरी तरह से निष्क्रिय रहना भी सही नहीं है। घर पर योग, स्ट्रेचिंग या बॉडीवेट एक्सरसाइज करें। वॉक या हल्की जॉगिंग को रूटीन में शामिल करें वार्म-अप और कूल-डाउन जरूर करें।

पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें

ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना आरामदायक लग सकता है, लेकिन इसके लंबे समय तक गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। वजन बढ़ना, इम्युनिटी कमजोर होना, हार्ट रिस्क और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं ये सभी फिजिकल इनएक्टिविटी से जुड़ी हैं। डॉक्टर बताते हैं, “सर्दियों में भी नियमित, सुरक्षित और संतुलित एक्सरसाइज करना अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 How dangerous is it for your health? Learn from experts about skipping exercise in the winter.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.