Video देख जान जाएंगे सब, इस पापी को कभी माफ नहीं किया जाएगा! लड़के को लोग क्यों बोल रहे हैं ऐसा

You'll understand everything after watching the video; this sinner will never be forgiven! Why are people saying this about the boy?

You'll understand everything after watching the video; this sinner will never be forgiven! Why are people saying this about the boy?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई आपको मिल जाएगा। क्या बच्चा, क्या जवान और क्या बुजुर्ग, हर वर्ग के लोग आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंग। कई सारे लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वहीं कई सारे लोग इन्हें देखने के लिए सोशल मीडिया पर हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अगर अलग-अलग पोस्ट देखते हैं तो फिर आपको बता दें कि एक वीडियो अभी वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद लोग उस लड़के को ट्रोल कर रहे हैं। आइए पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के दौरान का है। हल्दी का फंक्शन है और दोनों पक्षों के बीच में एक कंपटीशन हो रहा है। एक तरफ से लड़का और दूसरी तरफ से लड़की आती है। ऐसा हो सकता है कि दूल्हे की तरफ से लड़का हो और दुल्हन की तरफ से लड़की हो। खैर यह बस एक अंदाजा है। हम वीडियो के बारे में बताते हैं। दोनों के बीच में पुशअप का कंपटीशन होता है। दोनों लगातार पुशअप लगाते दिखते हैं मगर अंत में लड़का घुटने टेक देता है और लड़की जीत जाती है। अब लड़के समाज के लोग इस लड़के को हारने पर ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इस पापी को कभी माफ नहीं किया जाएगा। इसने मर्द समाज की इज्जत मिट्टी में मिला दी है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या कर दिया रे। दूसरे यूजर ने लिखा- कभी नहीं माफ करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा-पुरुष जाति पर कलंक है ये आदमी। एक अन्य यूजर ने लिखा- नाक कटा दी लड़के ने।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

You might also like