Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली-मुंबई से बुलाई कॉल गर्ल, किराए के फ्लैट में देह व्यापार

दिल्ली-मुंबई से बुलाई कॉल गर्ल, किराए के फ्लैट में देह व्यापार

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Call girls were brought in from Delhi and Mumbai, and prostitution was being carried out in a rented flat.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sex Racket: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा है। किराए के एक मकान में देह व्यापार की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दो महिलाओं को पकड़ा। पकड़ी गई दोनों महिलाओं में से एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जिसे एक दिन पहले ही देह व्यापार के लिए जबलपुर बुलाया गया था। सेक्स रैकेट का संचालक व मास्टमाइंड फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

किराए के मकान में देह व्यापार

जबलपुर की माढ़ोताल थाना क्षेत्र में स्थित ग्रीन सिटी के एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि एक फ्लैट कुछ लोगों ने किराए पर लिया है और उस फ्लैट में ऐसे लोग आते हैं जिनकी हरकतें आपत्तिजनक हैं। हर बार आने वाले लोग किसी महिला या लड़की को साथ में लेकर आते हैं और फिर कुछ घंटों बाद वापस चले जाते हैं। इस पर पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा तो वहां से दो महिलाएं पकड़ी गई हैं। इनमें से एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जो एक दिन पहले ही जबलपुर आई थी।

किराए पर मकान लेकर देह व्यापार

पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के कारोबार का सरगना शिव चौधरी नाम का व्यक्ति है जो कि आदतन अपराधी है। जांच में पता चला है कि शिव चौधरी के शहर में कई ठिकाने हैं जहां पर वो देह व्यापार का कारोबार चलाता था। वो अपने साथ पत्नी व बच्चों को भी रखता था जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने जिन दो महिलाओं को पकड़ा है उसमें शिव चौधरी की पत्नी भी शामिल है। शिव चौधरी फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

उज्बेकिस्तान की रहने वाली है महिला

उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि 2023 में उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद वो मुंबई आ गई और दूसरी शादी कर ली। इसी दौरान उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की रहने वाली प्रिया कौर से हुई जिसने उसे देह व्यापार के कारोबार में धकेला। शिव चौधरी ने उसे अच्छी कमाई होने की बात कहकर जबलपुर बुलाया था वो एक दिन पहले ही ट्रेन से जबलपुर आई थी। पुलिस को आशंका है कि और भी लड़कियों को दिल्ली-मुंबई से देह व्यापार के लिए जबलपुर लाया गया है जिनके बारे में पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :patrika

and prostitution was being carried out in a rented flat. Call girls were brought in from Delhi and Mumbai faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.