Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2026No Comments3 Mins Read
Noida Metro Jobs 2026: Opportunities for Candidates Up to Age 56—Jobs at Noida Metro with Salaries Up to ₹2 Lakhs.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Noida Metro jobs 2026: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने साल 2026 में अधिकारी स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती तीन तरीकों से की जा रही है-डिप्यूटेशन, इमीडिएट एब्जॉर्प्शन और डायरेक्ट रिक्रूटमेंट. सबसे खास बात यह है कि 50 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार भी कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और नई जगह पर जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है. आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है.

NMRC Vacancy 2026: किन-किन पदों पर निकली हैं वैकेंसी?

इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे. इन पदों की सूची इस प्रकार है:
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस)-1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी)-1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस)- 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट)- 1 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट डिजाइन)- 1 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)-1 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)-1 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस)- 1 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स)-1 पद

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की क्या शर्तें हैं?

हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है.
डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (ICMAI) होना चाहिए. फाइनेंस, अकाउंट्स, टैक्सेशन या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है. इसमें से कम से कम 3 साल का अनुभव मेट्रो, रेलवे, रेलवे पीएसयू या पीआरटीएस में होना चाहिए. सिर्फ सरकारी क्षेत्र का अनुभव ही मान्य होगा.
डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी)के लिए ICSI का एसोसिएट या फेलो सदस्य होना चाहिए और कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है.
बाकी असिस्टेंट मैनेजर पदोंके लिए संबंधित डिग्री और अनुभव के अनुसार योग्यता होनी चाहिए. पूरी डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.

उम्र सीमा क्या रखी गई है?

  • डिप्यूटेशन के आधार पर अधिकतम उम्र 56 साल तक रखी गई है.
  • डायरेक्ट रिक्रूटमेंट या एब्जॉर्प्शन के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तक है.

सैलरी कितनी मिलेगी?

  • डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर सैलरी ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रति माह तक होगी.
  • असिस्टेंट मैनेजर पद पर सैलरी ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह तक होगी.
    वर्तमान में केंद्र या राज्य सरकार, पीएसयू, रेलवे या मेट्रो संगठनों में काम कर रहे उम्मीदवारों को IDA या CDA पे स्केल की शर्तें पूरी करनी होंगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और काम के अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा और या पर्सनल इंटरव्यू हो सकता है.

आवेदन कैसे और कहां करें?

आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन करना होगा. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. NMRC की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाएं.
2. Careers सेक्शन में जाएं.
3. Advertisement No. NMRC/HR/Rectt/02/2026 ढूंढें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
4. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी सही-सही भरें.
5. जरूरी दस्तावेज संलग्न करें.आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव पत्र और सैलरी स्लिप आदि.
6. फॉर्म पर हस्ताक्षर करें और सभी दस्तावेजों के साथ भेज दें.
पता: जनरल मैनेजर (प्रोजेक्‍ट & एचआर), नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,ब्‍लॉक III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स, सेक्‍टर 29 नोएडा 201301.
आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है. इसलिए समय रहते फॉर्म भरकर भेज दें.यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो मेट्रो या रेलवे क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और नई चुनौती की तलाश में हैं. 50 साल से ऊपर के उम्मीदवार भी डिप्यूटेशन के तहत आवेदन कर सकते हैं. अगर आप योग्य हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. पूरी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें और समय पर आवेदन करें.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 Noida Metro Jobs 2026: Opportunities for Candidates Up to Age 56—Jobs at Noida Metro with Salaries Up to ₹2 Lakhs.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

AI Skills: हर महीने होगी लाखों की कमाई, सीख लीजिए ये 5 एआई स्किल्स, नौकरी की गारंटी पक्की

December 7, 2025

10 दिसंबर तक करें अप्लाई, सेंट्रल बैंक में बिना एग्जाम नौकरी, फैकल्टी बनने का सीधा मौका

December 1, 2025

Motivational Quotes: अगर जान लिया राज तो जिंदगी की हर परीक्षा में टॉप कर जाएंगे आप, सफल होने का रहस्य है?

November 30, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.