Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2026No Comments2 Mins Read
In Sanjay Colony, Sector-23, Faridabad, a student committed suicide after failing two subjects in the CBSE Class 12 examinations; the entire family is in shock.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद  : फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के रिजल्ट के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र 2 विषयों में पास नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी रोहित चौहान ने CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद यह बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि रोहित दो विषयों में पास नहीं हो पाया था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। परिजनों और साथियों के अनुसार रोहित रिजल्ट आने के बाद काफी निराश रहने लगा था। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर बच्चों पर पढ़ाई और रिजल्ट के बढ़ते दबाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता को बच्चों के खराब परिणाम पर डांटने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और बच्चों को भी किसी परेशानी की स्थिति में परिवार से खुलकर बात करनी चाहिए।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

a student committed suicide after failing two subjects in the CBSE Class 12 examinations; the entire family is in shock. Faridabad faridabadnews faridabadnews24 In Sanjay Colony Sector 23
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में कुत्ते द्वारा बाइक की सीट फाड़ने पर भड़का युवक, पड़ोसी की स्कूटी जला डाली

May 19, 2026

स्टाफ नर्स और कर्मचारी पर गिरी गाज, फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में कार्रवाई

May 18, 2026

एक अस्पताल में नहीं थी सुविधा, दूसरे में नहीं था बेड, फरीदाबाद में रेफर के झंझट ने ली पांच माह की बच्ची की जान

May 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.