
(Cheapest Courses Under 1 Lakh Fees): 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कई स्टूडेंट्स करियर को लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं. MBA समेत ज्यादातर कोर्स की फीस लाखों में है. इसे भर पाना हर मिडिल क्लास परिवार के बस की बात नहीं है. कई बच्चे पैसों की तंगी के कारण आगे की पढ़ाई रोक देते हैं या बिना किसी खास स्किल के साधारण नौकरी करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना लाखों रुपये खर्च किए भी कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं, जिनसे शानदार सैलरी वाली नौकरी मिल जाएगी?
अगर आप कम बजट में सिक्योर करियर की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. आज के डिजिटल और कॉर्पोरेट दौर में बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारी-भरकम डिग्री वाले उम्मीदवारों से ज्यादा ‘स्किलफुल’ लोगों की जरूरत होती है. अगर आपके पास सही स्किल है तो कंपनियां खुद चलकर आएंगी. जानिए 5 चुनिंदा और डिमांडिंग कोर्स के बारे में, जिनकी कुल फीस 1 लाख रुपये से भी कम है. भारत के 5 सबसे सस्ते कोर्स करने के बाद अच्छी सैलरी वाली जॉब आसानी से मिल सकती है.
देश के 5 सबसे सस्ते कोर्स
वक्त बीतने के साथ पढ़ाई महंगी होती जा रही है. लेकिन इन महंगे कोर्स की भीड़ में कुछ सस्ते कोर्स भी छिपे हुए हैं. इनमें एडमिशन लेकर आपका बजट नहीं बिगड़ेगा और अच्छी सैलरी वाली नौकरी भी मिल जाएगी. जानिए देश के 5 सबसे सस्ते कोर्स.
