Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments2 Mins Read
A case from Sonipat, Haryana: A young child, having lost his father and seen his mother remarry, is left struggling to secure his pension.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: सिर से पिता का साया उठ जाना, फिर मां का दूसरी शादी कर छोड़ जाना, जिंदगी की ऐसी मुश्किलों से जूझ रहे हरियाणा के साेनीपत निवासी 15 साल के एक बच्चे ने चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) का दरवाजा खटखटाया है। बच्चे के पिता पोस्टमैन थे और उनकी मौत के बाद बच्चे ने फैमिली पेंशन उसे दिए जाने की मांग की है। अभी बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रह रहा है जो खुद काफी बुजुर्ग हो चुके हैं। वह अब उसकी देखभाल करने और पढ़ाई का खर्चा उठाने में असमर्थ हैं।कैट ने बच्चे की याचिका को मंजूर करते हुए उसे चार सप्ताह में जरूरी दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही डाक विभाग को दो महीने के भीतर नियमों के अनुसार पेंशन के दावे पर फैसला करने के निर्देश दिए हैं। बच्चे के पिता डाक विभाग में पोस्टमैन थे। 22 अगस्त 2010 को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पत्नी की पेंशन लग गई। वर्ष 2014 में मां ने भी दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद फैमिली पेंशन बंद हो गई। इसके बाद परिवार ने बेटे के नाम पर पारिवारिक पेंशन जारी करने की गुहार लगाई। वहीं, मां ने भी विभाग को पत्र लिखकर बेटे को पेंशन देने का अनुरोध किया, क्योंकि वह अपने नाना-नानी के पास रह रहा है।

मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है बच्चा

बच्चे ने याचिका में कहा कि उसके परिवार की ओर से नवंबर 2014 से लेकर फरवरी 2025 तक कई बार पेंशन के लिए आवेदन किया गया, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा है। आर्थिक तंगी के कारण उसके लिए पढ़ाई जारी रखना बेहद मुश्किल हो चुका है। वहीं, डाक विभाग ने याचिका पर जवाब दायर कर कहा कि एक तो पेंशन के लिए करीब एक दशक बाद दावा किया जा रहा है, जिसकी कोई वजह नहीं बताई गई। इसके अलावा सोनीपत डिवीजन के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस ने लेटर भेजकर पेंशन के संबंध में कुछ जानकारी मांगी थी, लेकिन परिवार की ओर से कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई।

NEWS SOURCE Credit :jagran

A case from Sonipat faridabadnews faridabadnews24 Haryana: A young child having lost his father and seen his mother remarry is left struggling to secure his pension.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा में 45 घंटे के ब्लैकआउट का अंत: आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, उद्योगपतियों को 10 हजार करोड़ का नुकसान

October 24, 2026

रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी धरा, हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.