Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुभाष बराला की बेटी की कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बेटे से हुई शादी

सुभाष बराला की बेटी की कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बेटे से हुई शादी

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की बेटी तमन्ना और कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री रहे सुखबीर कटारिया के बेटे रिषित कटारिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुग्राम में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की शादी 30 जून को कुरुक्षेत्र में होगी और इसका रिसेप्शन करनाल में होगा।

गुरग्राम के फाइव स्टार ग्रेंड भारत रिजार्ट में यह विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. अनिल जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत कई नेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सुखबीर कटारिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली काग्रेस सरकार में खेल मंत्री थे। उनके चुनाव को अदालत में चुनौती भी दी गई थी।

सुखबीर कटारिया की गिनती भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकियों में होती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए रिजार्ट पहुंचे। उनके अलावा कृषि मंत्री जेपी दलाल, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगंला, सोहना के विधायक संजय सिंह, महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा के प्रातीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ, प्रातीय महामंत्री संदीप जोशी और भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
सुखबीर कटारिया के बेटे रिषित कटारिया पेशे से एडवोकेट हैं तथा गुरुग्राम कोर्ट में पिछले चार सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। सुभाष बराला की बेटी पंजाब यूनिवíसटी से अभी पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र में होने वाले सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के विवाह समारोह में शामिल होंगे। कुरुक्षेत्र के एक साधारण परिवार में विकास बराला की शादी होगी, जिसका रिसेप्शन करनाल में 30 जून को रखा गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई हस्तिया शामिल होंगी।

faridabadnews24 Subhash Barala's daughter married to son of former Congress minister
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.