फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के प्रकल्प कोरोना योद्धा का सम्मान की कड़ी मे आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर ने आज विश्वव्यापी कोरोना महामारी (covid – 19) में देशव्यापी लोकडाउन में जनता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ,एवं निष्ठावान रहकर दी गई सेवाओं के लिए, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम द्वारा, श्री मान यज्ञ मित्र सिंह देव, जिला कलेक्टर, सीकर को, “कोरोना योद्धा सम्मान पत्र” देकर सम्मानित किया गया! मीडिया प्रभारी अनिता शर्मा ने बताया की टीम द्वारा फ़ूलों का गुलदस्ता ? भेंट कर, दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया! इसी क्रम में टीम द्वारा सर्वेश माथुर P.A to कलेक्टर सीकर का भी “कोरोना योद्धा सम्मान पत्र” देकर, गुलदस्ता भेंट कर, दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा, जिला संयोजक मीराँ कुमावत, जिला महामंत्री डॉ. अंजु सीमार, उपाध्यक्ष सपना अग्रवाल, एवं सुमन सिलावट,उपस्थित रहे! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने टीम को धन्यवाद दिया और कहा भविष्य में भी हमारी टीम कोरोना योद्धाओं का सम्मान करती रहेगी! अम्बिका जी शर्मा ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की अध्यक्ष हेमलता मिश्रा और सीकर टीम को इस शानदार और सराहनीय पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

