Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़ा सवाल- कैसे हो सुरक्षित मतदान, वोटरों के घरों तक EVM ले जाने पर विचार

बड़ा सवाल- कैसे हो सुरक्षित मतदान, वोटरों के घरों तक EVM ले जाने पर विचार

faridabadnews24By faridabadnews24July 7, 2020No Comments3 Mins Read

पटना – संक्रमण के बीच पहली बार होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग (Election Commission) के सामने ढेरों चुनौतियां हैं। अहम यह है कि दोनों के पास बहुत ज्यादा समय नहीं है। इस बीच आयोग सुरक्षित मतदान के सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है। आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) में चुनाव संपन्न कराने की है। ईवीएम (EVM) को वोटरों के दरवाजे तक पहुंचाया भी जा सकता है।

बूथों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग और कंटेनमेंट जोन में वोटिंग बड़ी चुनौती

यही नहीं, बूथों तक वोटरों के पहुंचने से लेकर सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था करनी है। इसके लिए बूथों को सैनेटाइज करने, वोटरों के लिए मास्क, थर्मल जांच, ग्लव्स आदि अनिवार्य तो होगा ही, लेकिन उनका वितरण किस तरह और कैसे होगा, इसपर विचार जारी है। बूथों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग (Physical Distancing) और कंटेनमेंट जोन में वोटिंग कराना भी बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में आश्‍चर्य नहीं कि ईवीएम को वोटरों के दरवाजे तक पहुंचाया जाए।

कंटेनमेंट जोन में मतदाताओं के घरों तक तक ईवीएम पहुंचाने पर विचार

कंटेनमेंट जोन में आयोग मतदाताओं के घर तक ईवीएम पहुंचाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी अंतिम रूप से निर्णय नहीं हुआ है। इसके अलावा बैलेट पर मतदान कराने और अन्य विकल्प भी शामिल हैं। आयोग की कोशिश है कि कोई मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों को भी वोट देने की अनुमति मिलेगी। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले ऐसे मतदाता जो कोरोना संक्रमित नहीं होंगे, उनके लिए अग्रिम मतदान के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

पोस्टल बैलट पर मतदान करने वालों की श्रेणी में विस्तार की तैयारी

आयोग कोराना से बचाव को ध्यान में रखते हुए पोस्टल बैलट (डाक से मत) पर मतदान करने वालों की श्रेणी में व्यापक विस्तार करने की तैयारी में जुटा है। होम क्वारंटाइन या संस्थागत क्वारंटाइन रहने वाले मरीजों को भी इसके जरिए वोट देने की छूट दी जाएगी। वहीं, 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं के घर बैलेट पेपर भेजने की तैयारी है। हालांकि, जिन लोगों को इस सुविधा का लाभ लेना होगा, उन्हेंं फार्म 12 डी भरना होगा। पहले यह सुविधा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ही मिल रही थी। अहम यह है कि बदले हुए नियम का लाभ सबसे पहले बिहार के मतदाताओं को मिलेगा। अब कोरोना पीडि़त और कोरोना जैसे लक्षण वालों को भी पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की है।

Big question - how to secure voting consider taking EVM to voters' homes faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.