Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM मोदी ने कोरोना से पीड़ित ब्राजील के राष्ट्रपति से की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

PM मोदी ने कोरोना से पीड़ित ब्राजील के राष्ट्रपति से की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

faridabadnews24By faridabadnews24July 8, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली – अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश हैं। यहां के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोल्सोनारो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी पत्नी, फर्स्ट लेडी मिशेल बोल्सोनारो का भी कोरोना टेस्ट किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे मित्र राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ बोलसोनारो ने मंगलवार को राजधानी ब्रासीलिया में पत्रकारों से बातचीत में अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

इससे पहले मार्च में फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद उन्होंने तीन बार कोविड-19 जांच कराई थी, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। ब्राजील में अब तक 16 लाख 23 हजार 284 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 65 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ स्थानीय विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या 12 से 16 गुना अधिक हो सकती है।

बोल्सनारो ने कोरोना वायरस की गंभीरता को हल्के में लेते हुए उसे हल्का फ्लू बताया था। वह कई बार फेस मास्क के बिना ही सर्वजनिक जगहों पर देखे गए हैं। यहां तक ​​कि समर्थकों को गले भी लगाते हैं। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में बोल्सोनारो और उनकी सरकार के चार मंत्री बिना मास्क के नजर आए थे। उन्होंने चर्च, स्कूल, फैक्ट्री और दुकान जैसे सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य बनाने वाले कानून को को भी खारिज कर दिया था।

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव घोषित हो चुके हैं। हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें कुछ दिनों के लिए आईसीयू में भी भर्ती किया गया था। फिर बाद में उन्‍हें अस्‍तताल से छुट्टी दे दी गई थी।

faridabadnews24 PM Modi wished the President of Brazil suffering from corona an early recovery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.