Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण, कठुआ में तीसरा बड़ा मोटरेबल पुल तैयार

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण, कठुआ में तीसरा बड़ा मोटरेबल पुल तैयार

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2020No Comments3 Mins Read

कठुआ – कोरोना के कारण दो माह तक लॉकडाउन के बीच बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन विकास की गति जारी रखते हुए जिला कठुआ में तीसरा बड़ा मोटरेबल पुल तैयार कर दिया। करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार पुल का वीरवार को दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकार्पण करेंगे।

इसी के साथ ही तीन अन्य छोटे पुलों का लोकार्पण भी होगा। सीमांत क्षेत्र के सौ गावों के लोगों की तकदीर बदलने वाले पुल को बरसात शुरू होने से पहले आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना संकट के दौरान जिला कठुआ के हीरानगर सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा तोहफा होगा। इस पुल के बनने से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में उन 35 गांवों के लोगों के लिए नया युग लेकर आएगा, जो आए दिन पाकिस्तान की गोलीबारी का दंश झेल रहे हैं। अब किसी भी आपात स्थिति में चंद मिनटों में वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे।

केंद्र सरकार खासकर क्षेत्र के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयास से सीमांत क्षेत्र में गोलीबारी की सीधी मार से बचने के लिए बंकरों का निर्माण भी जारी है। इससे भी लोगों को काफी सुरक्षा मिलने लगी है। वहीं, अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने से लोगों का जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सौ करोड़ से बन चुके हैं तीन पुल

बता दें कि एक वर्ष के दौरान जिस मार्ग पर तरनाह नाले का पुल बना है, इसी ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर ये तीसरा बड़ा पुल बना है। जिन पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। एक पुल बेई नाले पर बनकर तैयार हुआ है, उसका भी उदघाटन ऑनलाइन ही हुआ था, जबकि उज्ज दरिया पर बने पंडोरी के पास पुल का लोकार्पण खुद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था। इसी के साथ करीब 8 और छोटे पुलों का निर्माण जारी है। जिसमें तीन छोटे पुलों का तरनाह नाले के साथ ही लोकार्पण हो जाएगा। उसके बाद इसी मार्ग पर पांच और छोटे पुलों का निर्माण अगले तीन महीने में हो जाएगा। जिनकी लागत भी 25 करोड़ से ज्यादा हैे। पंजाब के लोगों को भी लाभ पुल का लाभ सिर्फ कठुआ जिला को ही नहीं, बल्कि सांबा, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के लोगों को भी होगा। जिनके लिए जम्मू जाने के लिए दूसरा वैकल्पिक हाईवे बनेगा। सबसे अहम यह मार्ग हाईवे टोल प्लाजा टैक्स से मुक्त होगा।

60 सीमांत गांवों को फायदा

इससे न केवल सीमा क्षेत्र के साठ के करीब गांवों के लोगों को हीरानगर आने जाने की सुविधा मिलेगी, बल्कि सांबा-कठुआ ओल्ड मार्ग पर दोबारा बसें दौड़ेगी। यह बसें 1980 के बाद खस्ताहाल मार्ग तथा नालों पर पुल नहीं होने की वजह से बंद हो गई थीं।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता विकी शर्मा, अनिल खजूरिया व अनुज भारती ने कहा कि ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर बहने वाले नालों पर पुलों के निर्माण के बाद सांबा-कठुआ मार्ग पर दोबारा बस सेवा शुरू होने से दोनों जिलों के दो सौ के करीब गांवों के लोगों को आने जाने की सुविधा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Defense Minister Rajnath Singh will inaugurate faridabadnews24 the third big motorable bridge is ready in Kathua Today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.