हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि सीएम की यह मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुई है। यहां पर पीएम मोदी के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीधे रोहतक के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। वहीं प्रदेश में अध्यक्ष को लेकर अब लगभग नाम तय हो चुका है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद प्रधानमंत्री मोदी से भी विचार विमर्श किया गया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट में तीन चार नाम शामिल है जिनपर विचार किया जा रहा है। इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का नाम फाइनल होने की चर्चाएं थी, लेकिन भाजपा ने उसे महज अफवाह बताया था। अब बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा महामंत्री संदीप जोशी और विधायक महिपाल ढांडा नाम शामिल है।
