Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ, बदलाव के लिए तैयार जेजेपी, जिला व हलका इकाई भंग

राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ, बदलाव के लिए तैयार जेजेपी, जिला व हलका इकाई भंग

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2020No Comments2 Mins Read

जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी की सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। पार्टी संस्थापक और पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला के सुझाव पर जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया हैं, और बहुत जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी संगठन को नया रूप देने पर विचार चल रहा था और पहले स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर 2019 को सिरसा में, और इसके बाद 17 मार्च को चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में निर्णय लेने का अधिकार पार्टी संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला को दिया गया था। इसके तुरंत बाद देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन के चलते इस विषय में आगे की चर्चा को स्थगित कर दिया गया था। अब पार्टी ने संगठन विस्तार और बदलाव के काम में तेज़ी लाते हुए सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नए स्वरूप के लिए रास्ता तैयार कर दिया है। निशान सिंह ने बताया कि हरियाणा के अलावा दिल्ली में बनाए गए पदाधिकारी भी पदमुक्त किए गए हैं और वहां के लिए भी नए संगठन की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि नए पदाधिकारियों की घोषणा तक विभिन्न पदों पर नियुक्त लोग उस पद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

सरदार निशान सिंह ने कहा कि डेढ़ साल पहले विपरित परिस्थितियों में पार्टी की स्थापना करने के तुरंत बाद जींद उपचुनाव लड़ने, उसके 3 महीने बाद लोकसभा चुनाव लड़ने और फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के व्यस्त समय के दौरान ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ, कार्यकारिणी और जिला इकाईयां बनाई गई थीं। वहीं जेजेपी ने 20 दिसम्बर, 2019 से 20 जनवरी, 2020 तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर अपनी पार्टी के साथ लाखों नये सदस्य जोड़े। कम समय मिलने के बावजूद ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य किया जिसकी बदौलत आज जेजेपी गठबंधन सरकार में शामिल होकर लोगों की सेवा कर रही है। निशान सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और आगामी घोषणा तक अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

all cells district and light unit dissolved faridabadnews24 JJP ready for change National-state executive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.