Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया, पढ़ें

सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया, पढ़ें

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : राजस्थान में जारी सियासी रार के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हमने बिना शर्त 6 विधायकों का समर्थन कांग्रेस को दिया था, लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने असंवैधानिक रूप से उन्हें कांग्रेस में शामिल करा लिया। ऐसा वह पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बसपा कोर्ट जाने का फैसला किया है। हम इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ देंगे। हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

 

मायावती ने साथ में बसपा के चुनाव चिन्ह पर चुने गए छह विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी कार्यवाही में कांग्रेस के खिलाफ वोट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर विधायक ऐसा नहीं करते है, तो उनकी पार्टी की सदस्यता रद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये कार्य संविधान की 10वीं अनुसूची के खिलाफ है। इसलिए बसपा ने 6 विधायकों को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि ये सदन में कांग्रेस के खिलाफ ही मत डालेंगे। पार्टी ने यह निर्णय कांग्रेस के द्वारा बार-बार धोखा दिए जाने के कारण ही लिया है।

 

इसी बीच भाजपा विधायक मदन दिलावर ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में दूसरी याचिका दायर की है। इससे पहले हाई कोर्ट ने सोमवार को इसे लेकर दिलावर द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी थी। इस दौरान जस्टिस महेंद्र गोयल ने याचिका को आधारहीन बताते हुए इसे अलग से दायर करने की अनुमति दी थी। दिलावर ने याचिका में कहा था कि पिछले साल सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के छह विधायकों की विधानसभा से सदस्यता अयोग्य घोषित की जाए। उनका कहना था कि बसपा राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी के विलय के बिना विधायकों का विलय अलग से नहीं हो सकता। याचिका में स्पीकर, सचिव व छह विधायकों को पार्टी बनाया था।

यह है पूरा मामला

दिलावर ने स्पीकर सीपी जोशी के सामने चार महीने पहले बसपा विधायक लखन सिंह (करौली), राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (उदयपुरवाटी), दीपचंद खेड़यिा (किशनगढ़ बास), जोगेन्दर सिंह अवाना (नदबई), संदीप कुमार (तिजारा) और वाजिब अली (नगर, भरतपुर) के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ शिकायत की थी। इस बीच 24 जुलाई को स्पीकर ने शिकायत को निस्तारित कर दिया।

faridabadnews24 Supremo Mayawati accuses Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.