राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने आज एक घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला के घरेलू झगड़े का निपटारा किया। पंचकुला में एक महिला अपने पति व सास द्वारा पीड़ित की जा रही थी। उस महिला ने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के पंचकुला स्थित कार्यालय पर लिखित रूप में दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी कॉउंसलिंग की। पति, सास व बहु तीनो को समझाया व समझौता करवाते हुए लिखित रूप में तीनों का बयान भी लिया। ज्योति सैनी जी ने दोनों पक्षों को समझाते हुए सख्ती से लिखित समझौते का पालन करने के निर्देश दिए। समझौते से दोनो पक्ष बहुत खुश हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी के पास आये दिन घरेलू हिंसा, दहेज, महिला उत्पीड़न के केस आते रहते है ओर वो इनकी समस्याओं का समाधान करने में सफल भी हो रही हैं। बहुत बार पीड़ित पक्ष की असहमति की वजह से मामले को मीडिया पर नही लाया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी एक महीने में 5 महिला उतपीड़न के केस देख चुकी हैं।
संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने ज्योति सैनी जी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि देश भर से पीड़ित महिलाएं ज्योति सैनी जी के माध्यम से अपनी समस्याओं को हल कर सकती हैं। अम्बिका शर्मा जी ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम हमेशा से ही महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है और आगे भी अपनी हर संभव कोशिश करती रहेंगी।
