Author: faridabadnews24

हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच अजीत पहलवान गैंग की ओर बढ़ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनोद पानू और अजीत पहलवान दोनों नारनौंद के गांव थुराना के रहने वाले हैं और वर्ष 2008 से दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी गैंगवार में विनोद पानू की एक आंख भी चली गई थी, जिसके बाद उसे काणा के नाम से जाना जाने लगा। बताया जा रहा है कि अजीत पहलवान करीब दो महीने पहले जेल से जमानत पर…

Read More

लखनऊ: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बादल खेड़ा, बुद्धेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने को जमकर बवाल हुआ। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम और पुलिस पर हमला किया गया। एक दरोगा का गला दबाने की कोशिश की गई। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक दो महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी समेत कई…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वकील वृंदा ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह सभी एफआईआर को रद्द करने का आदेश दे। वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उपद्रवियों को राहत न मिले। वहीं, वकील सैयद रिजवान ने एफआईआर रद्द करने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि इससे गलत उदाहरण बनेगा। रिजवान ने ये भी कहा कि संसद मार्च गैरकानूनी था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर्ड कमेटी के गठन का ऐलान किया है। हाई पावर्ड कमेटी का…

Read More

चंडीगढ़: हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ई बसें चलाने की बड़ी योजना पर कार्य जारी है। प्रदेश की 7 निकायों के शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुल 875 ई बसें चलाने की योजना प्रस्तावित है। जून तक इन शहरों में 70 ई बसें ही चल पाई हैं। 375 ई बसों की खरीद के आदेश हो चुके हैं। गुरूग्राम,  फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर, करनाल, पानीपत और रोहतक शहरों में अभी 805 ई बसों की आवश्यकता है। जून तक सोनीपत में 15, करनाल में 5, पानीपत में 45 और…

Read More

आज के समय में जब सोशल मीडिया लोगों की ताकत बनती जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ ये प्लेटफॉर्म अपराधियों का अड्डा भी बनता जा रहा है। दिल्ली में एक महिला सोशल मीडिया की दोस्ती भारी पड़ गई है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के साथ उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे काम का झांसा देकर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी…

Read More

पश्चिमी दिल्ली में राघुबीर नगर के मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक गोदाम में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से आग लग गई। आग पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को राघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, तड़के करीब 4:42 बजे राघुबीर नगर के आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी आग सूचना…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया, जबकि माथे पर भी करीब 5 सेंटीमीटर का घाव बताया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक पंकज पल्ला पावर हाउस इलाके का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह वह बाइक…

Read More

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे जिले के पडघा से 35 साल के एक ट्रक ड्राइवर को सोशल मीडिया पर वांटेड आतंकियों के भाषण वाले कट्टरपंथी वीडियो डाउनलोड कर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए इन वीडियोज को प्रसारित किया। वांटेड आतंकियों के वीडियो फैला रहा था ट्रक ड्राइवर फिलहाल, जांच के लिए उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इन वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर फरहतुल्लाह घोरी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद…

Read More

देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग करके पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना। कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का,…

Read More

फरीदाबाद: पत्नी के किसी युवक के साथ अवैध संबंध होने के संदेह में इस्माइलपुर निवासी ऑटो चालक मल्कीत सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के दीपक नाम के युवक के साथ संबंध होने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। बृहस्पतिवार को मल्कीत ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मल्कीत सिंह ऑटो चलाता था और इस्माइलपुर में रहता था। उसे लंबे समय से शक…

Read More